LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

जमुई में सैकड़ों होमगार्ड जवानों ने किया पैदल मार्च, बिहार सरकार से की समान काम समान वेतन देने की मांग

जमुई में सैकड़ों होमगार्ड जवानों ने किया पैदल मार्च, बिहार सर

JAMUI : जमुई के होमगार्ड जवान आज सड़क पर उतर गए। इस मौके पर उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ सरकार से समान काम समान वेतन की मांग कर दी। आपको बता दें की बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले आज सैकड़ों की संख्या में होम गार्ड के जवान श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से पैदल मार्च करते हुए महाराजगंज के रास्ते महीसौरी चौक, अतिथि पैलेस होते हुए जमुई समाहरणालय के गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। 

उनकी मांग है की हाईकोर्ट के आदेश के तहत सरकार समान काम के बदले समान वेतन दे। आपको बताते चले इससे पूर्व इसी कड़ी में 19 जुलाई से 23 जुलाई तक गृहरक्षा वाहिनी के जवानों ने काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया था। 

तत्पश्चात आज सैकड़ों की संख्या में होमगार्ड जवान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर गए और एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करके सरकार से अपनी मांगों को लेकर जमुई डीएम राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। आपको बता दें  की पूरे बिहार में चरणबद्ध तरीके से गृहरक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिहार सरकार इनकी मांगो को लेकर क्या कदम उठाती है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट