LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में मानवता शर्मशार, नवजात को बधार में फेंक कर हुई फरार,शिशु की हुई मौत

अरवल में मानवता शर्मशार, नवजात को बधार में फेंक कर हुई फरार,

अरवल जिला अंतर्गत कुर्था प्रखंड क्षेत्र स्थित नदौरा पंचायत के हड़पुर गोरैया स्थान के पास ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है .एक कलयुगी मां ने अपने नवजात शिशु को फेंक कर चली गई . मां बनने का सौभाग्य जिस महिला को नहीं मिल पाता है वही समझ सकती है कि एक बच्चे को जन्म देना कितना शुकून देने वाला क्षण होता है। लेकिन यहां तो एक मां ने ही अपने नवजात शिशु को गांव के समीप हड़पुर गोरैया स्थान के पास खेतों में ठंड में मरने के लिए फेंक दिया। 

झकझोर देने वाली यह घटना गांव हड़पुर नदौरा बधार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठंड के बीच अबोध नवजात शिशु (लड़की) को सियार कुते नोचते रहे और उस शिशु को जान ले ली बुधवार को नदौरा गांव के ग्रामीण जब बधार घूमने गए तो उनकी नजर उस नवजात शिशु पर पड़ी तो देखा कि उसका पैर कुते नोच रहे हैं इसके बाद वहां भीड़ लग गई जहां ग्रामीणों ने कुते को खदेड़ा और नजदीक से देखा तो नवजात शिशु मृत पड़ा था और पूरी तरह लहूलुहान था हालांकि भीड़ से एक स्थानीय युवा सामने आया इसके पश्चात नवजात के शव को लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ वहीं पर गढ़े में दफना दिया। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी के द्वारा संभवतः प्रसव छुपाने के लिए उसे खेत में फेंका गया है। हालांकि नवजात की मौत जन्म के बाद हुई अथवा उसने मृत ही जन्म लिया यह कह पाना मुश्किल है लेकिन जिस स्थान से नवजात का शव बरामद हुआ इससे यह स्पष्ट होता है कि उसे जन्म देने वाली मां ने अपने कोख को कलंकिल करते हुए उसे खेत में फेंक दिया जहां उसकी मौत हो गई। नवजात शिशु दो तीन दिन की बताई जा रही है।