LATEST NEWS

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

फिर कृष बनकर बड़े पर्द पर लौटेंगे ऋतिक रोशन, कृष 4 को लेकर आ गई बड़ी अपडेट

फिर कृष बनकर बड़े पर्द पर लौटेंगे ऋतिक रोशन, कृष 4 को लेकर आ

DESK : फिल्मी पर्दे पर एक बार फिर से कृष लोगों की जान बचाते हुए नजर आएगा। पिछले 11 साल से कृष 4 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म को लेकर जो खबर दी है, उसे जानकर आप खुश जाएंगे। पठान और फाइटर जैसी फिल्म बना चुके सिद्धार्थ आनंद ही कृष 4 का निर्देशन करेंगे, अब यह कन्फर्म हो गया है। इससे पहले सीरीज के पिछले तीनों भाग का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण इस बार निर्देशन नहीं करने का फैसला लिया है। 

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 3’ के बाद से ही फैंस ‘कृष 4’ का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर लगातार अपडेट आते रहते है और फैंस ऋतिक को कृष के रोल में देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म को लेकर जो खबर दी है, उसे जानकर आप खुश जाएंगे. बता दें कि ‘कोई मिल गया’ सबसे पहले आया था, फिर ‘कृष’, कृष 3 सिनेमाघरों में आया था. सारी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

कुछ समय से चल रही थी चर्चा

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थी कि कृष 4 को राकेश रोशन नहीं सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं. अब ये बात कन्फर्म हो गई है। जिसके बाद मच-अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘कृष-4’ की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। सुपरहीरो ‘कृष’ का विलेन लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया है। ‘कृष’ का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन कृष-4 मूवी में हीरो नहीं विलेन के किरदार में दिखेंगे!

कहानी तैयार करने में लग रहा है वक्त 

ऋतिक रोशन को एक बार फिर से सुपरहीरो के किरदार में देखने के लिए फैंस उतावले नजर आ रहे हैं। फिल्म निर्माता चाहते हैं कि 'कृष 4' की कहानी शानदार हो। यही वजह है कि बढ़िया कहानी तैयार करने में काफी वक्त लग रहा है। अब बताया जा रहा है कि कहानी का काम लगभग पूरा हो चुका है और वार 2 की शुटिंग पूरी करने के बाद ऋतिक रोशन कृष 4 की शुटिंग कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

मालूम हो कि फिल्म का पहला भाग 'कोई मिल गया' साल 2003 में रिलीज हुआ था। इसमें ऋतिक और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। दूसरे भाग का नाम 'कृष' रखा गया था, जिसे 2006 में रिलीज किया गया था। इसमें प्रीति जिंटा की जगह प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म का तीसरा भाग 'कृष 3' कई साल बाद 2013 में रिलीज हुआ था।