LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में 76 साल के रिटायर्ड टीचर की खौफनाक करतूत, पत्नी के किए 12 टुकड़े, कतर दी अंगुलियां, धारदार हथियार लहराकर गांव वालों को धमकाया, गिरफ्तार

अरवल में 76 साल के रिटायर्ड टीचर  की खौफनाक करतूत, पत्नी के

अरवल: जिले में  दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां 76 साल के रिटायर्ड शिक्षक ने अपनी ही पत्नी को धारदार हथियार से निर्ममता से हत्या कर दी। पत्नी के शरीर को 12 टुकड़ों में काट डाला। यहां तक कि अंगुलियां को भी कतर डाला। बुजुर्ग के इस करतूत को सुनकर लोग हैरान हैं। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।फिर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

 मेहंदिया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बुजुर्ग कातिल को गिरफ्तार किया और घटनास्थल से खून से सना हथियार बरामद किया। घटना अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र स्थित जमुहारी गांव की है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 

Diarch GO

आरोपी की पहचान 76 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक बीरबल साहू के रूप में हुई है जबकि मृतका की पहचान सुमांती सिन्हा के तौर पर हुई है। बीरबल के चार बेटे और एक बेटी हैं। 3 बेटा बाहर रहता है जबकि एक बेटा मंटू ऑटो चालक है जो गांव में रहता है।

बताया जाता है कि 76 साल के बुजुर्ग बीरबल साहू और उनकी पत्नी सुमांती देवी के बीच अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर भी झगड़ा हुआ करता था। बीरबल ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया लेकिन ना तो घर के अन्य सदस्यों को इसकी भनक लगी और ना ही पड़ोसियों को ही जानकारी हुई। हत्या के बाद जब लोग घर में जाने की कोशिश कर रहे थे तब वो वह गंडासा से ग्रामीणों को डरा रहे थे ।किसी तरह ग्रामीण घर का मेन दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

NSIT
Nsmch

 मौके पर पहुंची पुलिस ने बीरबल साहू को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। बीरबल साहू द्वारा अपनी पत्नी की हत्या का कोई विशेष वजह तो सामने नहीं आ रहा है लेकिन उनके पतोहू संजू देवी एवं दामाद ने बताया कि इन दोनों के बीच अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर भी झगड़ा हुआ करता था। पतोहु  संजू ने बताया कि सोमवार के दिन सुबह से किसी तरह का तनाव देखने को नहीं मिल रहा था ।लेकिन दिन के करीब चार  बजे के आसपास मेरे लड़के द्वारा दादी की हत्या की बात बताई गयी ,जिसके बाद हम लोग सन्न रह गये । 

पतोहु ने यह भी बतायी कि भय बश इस सूचना के बाद भी हम घटनास्थल पर नहीं पहुंचे और घर के छत से चिल्लाकर पड़ोसियों को सूचना दिया। बीरबल साहू द्वारा अपनी पत्नी सुमांती की हत्या किए जाने  के वक्त उनकी एक पतोहू संजू अपने घर में ही मौजूद थी ।लेकिन बीरबल द्वारा घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिये जाने के बाद हत्या की भनक तक संजू को नहीं लगी। संजू ने कहा कि आज पूरे दिन हम घर में ही रहे। घर के निकासी के दो दरवाजे थे और बीच वाली दरवाजे बंद कर देने के बाद मुझे किसी तरह तक भनक भी नहीं लगी ।

बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हबत्या के कारणों का पता लगा रही है.

रिपोर्ट- कुंदन कुमार