LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

पटना में अपराधियों की कुंडली तैयार, इतने होंगे जिला बदर,शस्त्र बेचने वाले लाइसेंसी दुकानों की होगी जांच

पटना में अपराधियों की कुंडली तैयार, इतने होंगे जिला बदर,शस्त

PATNA : बिहार में आगामी लोस चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां पूरे जोड़ों पर है।सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन हर एक बारीकियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से कमर कस रही है। जिसको लेकर पटना पुलिस ने बेऊर जेल से छुटने वाले और छूटे हुए अपराधियों की  पुलिस लिस्ट तैयार की है। 

इस बाबत जानकारी देते हुए पटना नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अभिनव धीमन ने बताया की पटना पुलिस पूर्व में हुए घटनाओं को देखते हुए अपनी तैयारी कर रही है। बेऊर जेल में वर्ष 2023 से अबतक ऐसे 1411 अपराधियों की लिस्ट तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि  आर्म एक्ट,लूट ,डकैती ,चोरी और हर्ष फायरिंग की घटनाओं में शामिल ऐसे अपराधियों की पुलिस ने पूरी कुंडली तैयार की है । 

पूरे पटना जिले में अबतक सीसीए 3 के विरुद्ध 338 लोगों को चिह्नित किया है, जिसमें 123 लोगों को जिला बदर प्रस्ताव के पत्र भेजा गया है। वहीं सीसीए 12 क्राइम डिटेंशन प्रिवेंशन में 130 लोगो को चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा है जो खासकर किसी न किसी रूप में लॉ एंड आर्डर को तोड़ने की कोशिश में दोषी पाए गए है । 

पटना पश्चिमी नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन ने कहा कि अगामी दिनों में चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पटना पुलिस की निरोधात्मक करवाई मे लगभग साढ़े ग्यारह हजार लोगो पर 107 कार्रवाई के तहत अबतक कुल साढ़े छह हजार लोगो को नोटिस तामीला कराया गया है।

NSIT
Nsmch

43 के रद्द होंगे आर्म्स लाइसेंस

west sp ने कहा कि आर्म्स वैरिफिकेशन में यदि किसी के द्वारा कारतूस के उपयोग करने की सटीक जानकारी नहीं दी जाती है तो इनपर कार्रवाई की जाएगी । आर्म्स लोगों के आत्मरक्षार्थ के लिए दिया जाता है जिसका गलत उपयोग करने पर या हर्ष फायरिंग की घटनाओं में इस्तेमाल किए जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी । ऐसे 43 आर्म्स अनुज्ञप्तिधारी लोगो के अनुज्ञप्ति को रद्द कराने की अनुशंसा के लिए पत्र भेजा गया है।  

वही पटना जिले के 17 आर्म्स शॉप को जिला प्रशासन के सहयोग से मजिस्ट्रेट और पुलिस को जांच के लिए शस्त्र दुकानों में आर्म्स और कारतूस का गलत ढंग से वितरण होने की जांच की जा रही है ऐसे शस्त्र दुकानों के विरुद्ध केस दर्ज कर करवाई की जाएगी ।

रंगदारी केस के लिए जारी किया विशेष नंबर

वहीं पटना में रंगदारी केसों की बढ़ती संख्या को देखते  हुए पटना पुलिस के द्वारा एक विशेष फोन नंबर 14432 जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार रंगदारी की मांग आने पर सीधे इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। फोन करनेवाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा मांगे तो करे 14432 पर कॉल

पटना से अनिल की रिपोर्ट