LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

केके पाठक के फरमान से होली की छुट्टी पर लगा ग्रहण, शिक्षा विभाग के खिलाफ तेजस्वी ने खोला मोर्चा,नीतीश से हस्तक्षेप करने की मांग

केके पाठक के फरमान से होली की छुट्टी पर लगा ग्रहण, शिक्षा वि

पटना- शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के एक और आदेश पर विवाद हो रहा है, इसको लेकर शिक्षकों में आक्रोश है. शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक होली के दिन से शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा.  25 से 30 मार्च तक 6 दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग देने का आदेश जारी किया गया है. 25 से 30 मार्च के दौरान 19 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए पत्र जारी किया गया है.  शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए निर्धारित प्रशिक्षण संस्थान में 24 मार्च की शाम तक योगदान करने का आदेश दिया गया है. 

सूबे में कहीं  25 मार्च तो कहीं पर 26 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा. सरकारी स्कूलों में होली की छुट्टी 26 और 27 मार्च हो है. इसी बीच होली की छुट्टी के दौरान आवासीय ट्रेनिंग का आदेश दे दिया गया है. शिक्षकों के होली की छुट्टी पर ग्रहण लगता दिख रहा है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के इस फैसले का जहां शिक्षक विरोध कर रहे हैं वहीं विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने सरकार के साथ भाजपा पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. 

तेजस्वी ने भाजपा पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि होली की छुट्टी एनडीए के शासन में खत्म कर दिया तो क्या हिन्दुत्व पर प्रहार नहीं हो रहा है. 

तेजस्वी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट में लिखा है कि---- NDA की बिहार सरकार के आदेशानुसार शिक्षकों को होली के दिन भी उपस्थित रहना है। बिहार में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि होलिकोत्सव अथवा होली अवकाश के दिन जब पूरा राज्य होली मना रहा होगा, तब शिक्षक अपने परिवार से दूर रहेंगे। CM को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए.

NSIT
Nsmch

बता दे के के पाठक के  शिक्षा विभाग ने 19 हजार शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए चिट्ठी जारी किया है, जिसके अनुसार उन्हें 25 से 30 मार्च तक ट्रेनिंग लेना अनिवार्य किया गया है. केके पाठक के इस फैसले पर शिक्षकों में नाराजगी है. शिक्षक केके पाठक का विरोधकर रहे हैं तो बिहार की राजनीति में भी इस मामले में उफान आना शुरु हो गया है.