LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर में हिट वेव का कहर, लू लगने से ट्रक चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कैमूर में हिट वेव का कहर, लू लगने से ट्रक चालक की हुई मौत, प

KAIMUR : इस समय पूरा बिहार ही भीषण गर्मी और लू की चपेट में है जिसमें जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। लोग घरों से बिना वजह के बाहर तक नहीं निकल रहे हैं। अगर किसी कारण वश बाहर निकल भी रहे हैं तो धूप से बचाव लिए अपने आप को पूरी तरह से ढक कर घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने भी हिट वेव को देखते हुए लोगों से अपील किया है कि बिन वजह इस भीषण धूप में घर से बाहर न निकलें और गर्मी और धुप से बचे रहें। 

ताजा मामला कैमूर जिला के मोहनिया एनएच दो देवकली के पास की है। जहां उड़ीसा से ट्रक में लकड़ी लेकर हरियाणा जा रहे एक ट्रक चालक की लू लगने से मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद मृतक के परिजनों को मौत की सूचना देते हुए शव को भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को मर्चरी हाउस में 72 घंटे के लिए रखा गया है।

Diarch GO

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है की मृतक ट्रक चालक हरियाणा के पनवार गांव निवासी निहाल सिंह उम्र 65 वर्ष बताया जाता है। साथ में आए सह चालक किरण सिंह ने बताया कि हम लोग उड़ीसा से ट्रक में लकड़ी लोडकर हरियाणा के लिए जा रहे थे। तभी बीती रात को 11:00 बजे मोहनिया के देवकली गांव के पास हरियाणा होटल पर रोटी खाने के लिए ट्रक को रोका, जिसके बाद हम ट्रक के नीचे उतरकर चक्का देखना चले गए जहां चक्का देखकर आए तो देखा कि चालक ट्रक के केबिन में सो रहा था।  

इसके बाद उसे आवाज देकर काफी उठाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं उठे। इसके बाद मैं केबिन में जाकर देखा तो चालक कुछ भी नहीं बोल रहा था। इसी तरह सोया हुआ था। तो मैने वहां के स्थानीय लोगों को बोला। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। जहां मौके पर आकर पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर चालक को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में उसे इलाज के लिए ले गये। जहां चिकित्सक ने ट्रक चालक को मृत्यु घोषित कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया करते हुए और मृतक के परिजनों को मौत की सूचना देते हुए उसे भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जहां पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को मर्चरी हाउस में 72 घंटा के लिए रक्खा गया है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों मे चीख पुकार मचा हुआ है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट