LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

चार लीटर देसी शराब मिलने पर दो लाख जुर्माना और जमीन राज्यसात करने पर हाईकोर्ट हैरान, जुर्माने में 90 फीसदी की कर दी कटौती, जमीन छोड़ने के निर्देश

चार लीटर देसी शराब मिलने पर दो लाख जुर्माना और जमीन राज्यसात

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने परती जमीन से चार लीटर देसी शराब की बरामदगी किये जाने के मामले में दो लाख का जुर्माना लगाये जाने पर हैरानी जाहिर की है। कोर्ट ने आबकारी विभाग के आदेश को निरस्त करते हुए कहा कि काफी कम मात्रा में देसी शराब की बरामदगी किये जाने पर जुर्माना लगाना अपराध के अनुपात में काफी अधिक है।कोर्ट कठोर जुर्माना लगाने की अनुमति नहीं दे सकती।

कोर्ट ने कहा कि इस तरह का अनुपातहीन जुर्माना लगा चार लीटर शराब के अपराध के अनुरूप नहीं है। न्यायमूर्ति पीबी बजन्थरी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार पांडेय की खंडपीठ ने नालन्दा जिला के उदय प्रकाश की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। कोर्ट ने बरामद देशी शराब की मात्रा को ध्यान में रखते हुए जुर्माना राशि दो लाख से घटा कर 20 हजार रुपये कर दी।

Diarch GO

कोर्ट ने आवेदक को दो सप्ताह के भीतर घटाई गई जुर्माना राशि जमा करने का आदेश दिया।साथ ही नवादा के अपर समाहर्ता को तय समय के भीतर जुर्माना राशि जमा कर दिए जाने पर राज्यसात भूमि को मुक्त करने का आदेश दिया।