LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

नई दिल्ली के बेसमेंट कांड में दिल्ली पुलिस के काम पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, अब सीबीआई करेगी पूरे मामले की जांच

नई दिल्ली के बेसमेंट कांड में दिल्ली पुलिस के काम पर हाईकोर्

NEW DELHI : नई दिल्ली के कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी। आज मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने अपना फैसला सुनाया। 

तीन छात्रों की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और अब तक की गई जांच पर सवाल उठाए।

पीठ ने केंद्रीय सतर्कता आयोग आयुक्त को सीबीआई जांच की निगरानी के लिए एक अधिकारी नियुक्त करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि जांच समय पर हो। पीठ ने कहा घटना की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि जांच के संबंध में जनता को कोई संदेह न हो, यह अदालत जांच को सीबीआई को सौंपती है।

एसयूवी मालिक की गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी

अदालत ने एसयूवी मालिक की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए आपको उनसे माफी मांगनी चाहिए। वहीं याचिका करता हूं कि वकील ने कहा कि हमको इन पर विश्वास नहीं है। अदालत ने कहा यह विश्वास का सवाल नहीं है एक्सपर्ट को लाने की बात है।

NSIT
Nsmch

बता दें कि श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डाल्विन, तीनों सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रो की 27 जुलाई की शाम को ओल्ड राजिंदर नगर में राव के आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में बारिश का पानी घुसने से मौत हो गई थी।