LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

बियाडा के एमडी पर भड़के हाईकोर्ट जज, कहा - ऐसे अधिकारी के कारण राज्य में उद्योगों को नहीं मिल रहा बढ़ावा

बियाडा के एमडी पर भड़के हाईकोर्ट जज, कहा - ऐसे अधिकारी के का

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने बियाडा के प्रबंध निदेशक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी के कारण राज्य में उद्योग को बढ़ावा नहीं हो पा रहा है।कोर्ट ने कहा कि जब कोर्ट में केस सुनवाई के लिए लंबित है तो फिर कैसे आवेदक के निर्माण को ध्वस्त किया गया।

कोर्ट ने कहा कि बियाडा के प्रबंध निदेशक की मनमानी के कारण कोर्ट में मुकदमों का अम्बार लगा है।कोर्ट का कहना था कि ऐसा प्रतीत होता है कि बियाडा के प्रबंध निदेशक के मन में कोर्ट के प्रति कोई सम्मान नहीं है। 

जब कोर्ट में केस लंबित है, तो बिना कोर्ट के अनुमति बिना निर्माण को विध्वंस नहीं किया जा सकता हैं। लेकिन बियाडा के प्रबंध निदेशक ने निर्णय को ध्वस्त करवा दिया। कोर्ट ने बियाडा के प्रबंध निदेशक को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया। जस्टिस संदीप कुमार ने रामवती देवी की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई की।

कोर्ट आदेश पर बियाडा के एमडी महाधिवक्ता के साथ कोर्ट में हाजिर हुये। कोर्ट ने उनसे जानना चाहा कि जब कोर्ट में केस लंबित है तो फिर कैसे निर्माण को तोड़ दिया गया।

NSIT
Nsmch

इस पर महाधिवक्ता ने एमडी का बचाव करते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया अपना कर निर्माण को ध्वस्त किया गया है। उनका कहना था कि राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई कदम उठा रही हैं। कोर्ट ने मामले पर एक सप्ताह बाद सुनवाई करने का आदेश दिया।