LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

सावन में बारिश की झड़ी, इस दिन से शुरू होगी बिहार में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

सावन में बारिश की झड़ी, इस दिन से शुरू होगी बिहार में झमाझम

पटना: सावन महीने में भी बिहार में बादल केवल उमड़ घुमड़ कर चले जा रहे हैं. लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अब बिहार में मानसून मेहरबान होने वाला है. दो दिनों से तेज बारिश हो सकती है. पटना में तेज धूप कभी लोगों को झुलसा रही है तो कभी बारिस की फुहारें भिंगा रही है.  लेग उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं. तो कभी झमाझम बारिश  से कुछ समय के लिए लोगों तर कर रही है.   इसी बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 29 जुलाई को पूर्वी चंपारण और 30 जुलाई को गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण में बादल बरसेंगे तो 30 जुलाई को सारण, सिवान, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में बारिश हो सकती है. 

तो  वहीं 31 जुलाई  को सिवान, सारण, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ, अरवल और औरंगाबाद में झमाझम बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को  भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, पटना भोजपुर, बक्सर, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, भागलपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर में झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से निकलने वाला एक टर्फ लाइन उत्तर बिहार होकर आने की संभावना है. अगर यह एक्टिव होता है तो बिहार के लिए राहत की खबर होगी और झमाझम बारिश की संभावना बढ़ेगी.

NSIT
Nsmch

बहरहाल सावन के पवित्र महीने की आज दूसरी सोमवारी के अवसर पर सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्त भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि  बिहार के लोगों को गर्मी से राहत और सुहावने मौसम का आनंद मिलेगा. पिछले एक सप्ताह से  बिहार में उमस और भीषण गर्मी थी, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने बताया है कि पटना समेत अधिकतर शहरों में आज यानी 29 जुलाई से बारिश हो सकती है.