LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में लगातार दो दिन सताएगी गर्मी, 18 जिलों के लिए लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 13 जून के बाद मिलेगी राहत

बिहार में लगातार दो दिन सताएगी गर्मी, 18 जिलों के लिए लू को

पटना-  गर्मी से लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है.बिहार में 11 जून तक गर्मी से राहत मिलने की भी संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दक्षिण पश्चिम मॉनसून आने में अभी थोड़ा विलंब है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार 11-12 जून के बाद ही बारिश होने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बिहारवासियों को 14-15 जून से बारिश होने के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है.गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान 40 से 42 के आसपास ही रहेगा. पूर्वी चंपारण, पटना, जहानाबाद, गया, नालन्दा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया, में लू चलने की संभावना है. इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, अरवल, भोजपुर और बक्सर में तो दिन के साथ रातें भी गर्म रहने वाली है. शेष सभी 18 जिलों में हॉट डे यानी उमस वाली गर्मी रहने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में नमी युक्त पछुआ और पुरवैया चल रही है. इसकी वजह से मानूसन एक ही जगह इस्लामपुर में ठिठका हुआ है. जब तक शक्तिशाली पुरवैया राज्य में नहीं आयेगी, तब तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है. राजधानी पटना समेत दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों की अधिकतर जगहों पर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा. सूबे के कुछ  जिलों में लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. 

सौमवार यानी आज तापमान में वृद्धि की संभावना है. वहीं प्रदेश में दो दिनों के दौरान आंधी के साथ  कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.  मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. 15 जून तक  मॉनसून के लिए बिहार में प्रवेश के आसार है. इसके बाद हीं गर्मी से राहत मिल सकती है.