LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में अभी और सताएगी गर्मी, लू के थपेड़े झेलने के लिए रहें तैयार, सीवान से सीतामढ़ी तक हाल-बेहाल

बिहार में अभी और सताएगी गर्मी, लू के थपेड़े झेलने के लिए रहे

पटना: मई महीने में आसमान से बरस रही आग ने लोगों की हालत खराब कर दी है. शुक्रवार को सूबे का अधिकतम पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया. चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को फिर परेशान करना शुरु कर दिया है. आज यानी  शनिवार को राजधानी पटना समेत सूबे के दक्षिणी हिस्सों में गर्म दिन और कुछ जगहों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है..

मौसम विभाग ने शनिवार को भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की लोगों को सलाह दी है.इसके साथ ही आज से चलने वाली लू के थपेडों से भी बचने को कहा गया है.शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार कर गया. मौसम विभाग के अनुसार  22 मई तक तापमान का पार 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. 

मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को लेकर 18 मई यानी आज के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ-साथ 19 मई के लिए ओरेज अलर्ट जारी किया गया है.  मौसम विभाग के अनुसार दिन लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग के अनुसार बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, मधुबनी जिलों के साथ  गया, बेगूसराय, दरभंगा और खगड़िया में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

NSIT
Nsmch

भारतीय मौसम  विभाग के अनुसार  पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली में गर्मी से लोगों का पसीना छुटेगा.  

इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दोपहर के समय में जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।इस दौरान बच्चे और बुजुर्गो को घर में रहने की सलाह दी गई है.