LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में गर्मी का सितम, अभी और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने लू को लेकर जारी किया अलर्ट

बिहार में गर्मी का सितम, अभी और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने ल

पटना- बिहार में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सूबे में  तापमान में रोज वृद्धि दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने अगले चार  दिनों तक  तापमान का पारा चढ़ने की संभावना व्यक्त की है. पटना मौसम विभाग की ओर से लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

बिहार में रविवार को 15 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर रहा. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढोत्तरी होगी. पटना, नवादा, औरंगाबाद, बांका, नालंदा,शेखपुरा, जमुई, भोजपुर में मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है.अप्रैल में ही पारा 44 डिग्री पार हो चुका है. अधिकांश जिले में 40 डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ गया है. गर्म हवाओं के चलते लोगों का जीना दुष्कर कर दिया है. 43 डिग्री शेखपुरा और मोतिहारी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है. दोनों जिलों का तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जानकारी दी गई है कि अभी के समय प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. इसके अलावा अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना बन रही है.

वर्तमान में गर्म हवाएं एवं लू को देखते हुए हमें सावधानी बरतनी होगी. गर्म हवा एवं लू का काफी प्रतिकूल प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है, जो कभी-कभी घातक भी साबित हो सकता है लेकिन, थोड़ी से सावधानी और दिशा-निर्देशों का पालन कर लू व गर्म हवाओं के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है. 

NSIT
Nsmch

बार-बार पानी पीयें. सफर में अपने साथ पीने का पानी अवश्य रखें. धूप में जाते समय  हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।.गमछा या टोपी से अपने सिर को ढकें. हल्का भोजन करें, मौसमी फल जैसे-तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूज, संतरा आदि का अधिकाधिक सेवन करें.  घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का पन्ना इत्यादि का नियमित सेवन करें अगर तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें.

लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें. अगर उनके शरीर पर तंग कपड़े हों तो उसे ढीला कर दें अथवा हटा दें.  लू लगे व्यक्ति का शरीर गीले कपड़े से पोछें या ठंडे पानी से नहलाएं एवं बार-बार गीले कपड़े से शरीर को पोछें. ओआरएस, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल, छाछ या शर्बत पीने को दें,