LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में परवान पर गर्मी, इन जिलों में ठनका और बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पटना में भी होगी रिमझिम वर्षा

बिहार में परवान पर गर्मी, इन जिलों में ठनका और बारिश के आसार

पटना- बिहार में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत बिहार के कुछ जिलों में 30 मार्च यानी आज गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.   मौसम विभाग के अनुसार मोतिहारी , बेतिया, सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज में हल्की बारिश की संभावना हैं. राजधानी पटना में भी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले कुछ दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं है. 

मौसम विभाग के उनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में अभी तक गर्मी ने अपना रुप नहीं दिखाया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही  उत्तर-पश्चिम भारत में गैर-मानसूनी वर्षा  होती है. बिहार में यह नवंबर से मार्च तक प्रभावी रहता है. विभाग के अनुसार  बिहार का मौसम शुष्क रहेगा,वहीं राजधानी का तापमान बढ़ेगा. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा. 

इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार  सूबे के कुछ जिलों  30 मार्च और 31 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है.  30 मार्च को मोतिहारी , बेतिया, सीतामढ़ी, बक्सर, भभुआ, रोहतास, आरा, अरवल और औरंगाबाद  में बारिश हो सकती है तो 31 मार्च को गया भभुआ, रोहतास और  औरंगाबाद में हल्की बारिश की संभावना है. बिहार के अन्य जिलों में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान 2 से 3 ड्रिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

बिहार में अब तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी. राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर गर्मी ने अपना रुप दिखाया है. लोग पंखा चला कर रात को सोए. राजधानी पटना में शाम के बाद हल्के बादल छाए रहेंगे,हल्की  बारिश की भी संभावना है. सूबे के 30 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. बिहार को  का सबसे गर्म जिला वैशाली रहा जहां का तापमान शुक्रवार को 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा. 

NSIT
Nsmch