LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

अप्रैल में हीं जून वाली गर्मी, बिहार के 24 जिलों के लोग आज रहें सावधान! पटना समेत इन शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी

अप्रैल में हीं जून वाली गर्मी, बिहार के 24 जिलों के लोग आज र

पटना- बिहार में गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरु कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सनिवार को सूबे  के कई जिले हीट वेव की चपेट आ सकते हैं. .  अप्रैल में पिछले एक सप्ताह से बिहार के दक्षिणी भागों समेत उत्तर पूर्व एवं उत्तर पश्चिम जिलों के तापमान में बढ़ोतरी और लू से लोग परेशान हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में इस वर्ष अप्रैल में ही भीषण गर्मी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है. अप्रैल में सामान्य से पांच से सात डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. मौसम विभाग ने शनिवार को बिहार के 24 जिलों में हीट-वेव यानी लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 

उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवा के कारण  तापमान का पारा लगातार बढ़ रहा है.  मौसम विभाग ने सूबे के 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार पटना, जहानाबाद, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया बक्सर, भोजपुर, रोहतास, गया, भागलपुर, बेतिया, सीवान, सारण, मोतिहारी, गोपालगंज, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसरायऔर  लखीसराय में लू चलने की संभावना है.

पटना में शुक्रवार को गर्मी ने लोग बेहाल रहे. उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवा चलने के कारण दिन में सड़कों पर लोग जरुरी काम से हीं निकले.  दोपहर में सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम गया था. हीट-वेव जैसी स्थिति होने के कारण अति आवश्यक कार्य होने पर ही लोग दोपहर में बाहर निकल रहे थे. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, आज यानी शनिवार को  24 जिलों में अधिकतम तापमान के साथ तीव्र उष्ण लहर की चेतावनी दी गई है. 

वहीं दक्षिण बिहार के कुछ शहरों में मौसम विबाग के अनुसार रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी हो सकती है, इस दौरान बादल छाए रहेंगे, विभाग का कहना है कि अइससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. 

NSIT
Nsmch

बहरहाल आपदा प्रबंधन विभाग और चिकित्सकों ने दिन में लोगों से बेवजह नहीं निकलने की अपील की है. तेज धूप से स्वास्थ्य के बिगड़ने का खतरा ज्यादा है. जरुरी काम होने पर सावधानी के साथ बाहर निकले. पानी के साथ पेय पदार्थों का इस्तेमाल करें. पूरे शरीर को ढक कर निकले.