सांसद-विधायक के विरुद्ध लंबित आपराधिक मुकदमों पर दो सप्ताह बाद होगी सुनवाई, पटना हाईकोर्ट का निर्णय

सांसद-विधायक के विरुद्ध लंबित आपराधिक मुकदमों पर दो सप्ताह ब

पटना हाईकोर्ट में राज्य के पूर्व एवं वर्तमान सांसदों और विधायकों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मुकदमों से सम्बन्धित याचिका पर दो सप्ताह बाद सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस के वी चंद्रन की खंडपीठ द्वारा इन मामलों पर सुनवाई की जा रही है।

इससे पूर्व कोर्ट ने इन मामलों की मॉनिटरिंग करते हुए राज्य के जिला जजों को प्रगति रिपोर्ट छः सप्ताह में देने का निर्देश दिया था।

Diarch GO

इससे पूर्व की सुनवाई में  कोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी करते हुए राज्य के सभी जिला जजों से सभी जिलाधिकारियों,  हितधारकों, एवं पुलिस अधीक्षक की बैठक बुला कर मामलो की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा था।

 कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के महानिबंधक को इस आदेश की प्रति इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सभी जिला जजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। बता दे  कि अदालत ने जिला जजों से पूर्व ऐवं वर्तमान एमपी /एमएलए के ख़िलाफ़ लंबित मामलों की सुनवाई की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया था ।

NSIT
Nsmch

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने गृह विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव द्वारा दायर रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट ज्यादा विस्तृत है और मामलों की समय रेखा भी इंगित करती है।कोर्ट ने इससे पहले भी इन मामलों को शीघ्रता से निष्पादित करने के दिशानिर्देश जारी करते रही है।

इन मामलों पर अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद की जाएगी।