LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

इंडी गठबंधन के लिए अकेले कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव की बिगड़ी तबीयत, मंच पर लगे लड़खड़ाने तो कार्यकर्ताओं ने संभाला

इंडी गठबंधन के लिए अकेले कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव की बिगड

ARARIA : बिहार में इंडी गठबंधन के लिए अकेले ही चुनाव प्रचार की कमान तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं। जिसके लिए वह हर दिन दो से तीन जिलों का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में लगातार चुनावी सभा करने का असर अब उनकी सेहत पर भी पड़ने लगा है। अररिया में एक चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी यादव मंच पर ही लड़खड़ाने लगे। जहां उन्हें संभालने के लिए कार्यकर्ताओं को सहारा देना पड़ा। जिसके बाद कार्यकर्ता ही उन्हें मंच से नीचे लेकर गए और हेलीकॉप्टर तक पहुंचाया।

फारबिसगंज में कर रहे थे सभा

शुक्रवार 3 मई को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अररिया के फारबिसगंज अनुमंडल स्थित सिमराहा मध्य विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा थी. जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर पर उतरने के क्रम में उनके पैर में मोच आयी है. इसी कारण वह मंच पर ज्यादा देर खड़े रहकर भाषण भी नहीं दे पाए। राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम के पक्ष में भाषण के दौरान वो पोडियम के सहारे खड़े थे. लेकिन, इसी बीच उनके पैर का दर्द बढ़ गया और वो लड़खड़ा गए. तब कार्यकर्ताओं ने उन्हें सहारा देकर मंच से उतरा और वह धीरे-धीरे हेलीकॉप्टर की ओर लेकर चले गए।

अब तक कर चुके हैं 97 सभाएं

बता दें कि लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने अब तक 97 सभाएं कर ली है। शुक्रवार को उन्होंने पोस्ट किया कि एनडीएवालों के 50 हेलीकॉप्टर उड़ रहे हैं। हमारा एक ही है। इसको ट्रैक्टर बना दिए हैं। हर ब्लॉक में उतार रहे हैं।