LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

'भूतहा ट्रांसफार्मर',से भूत भगाने के लिए बुलाए गए भगत, ढोल-मजीरा लेकर पहुंचे तांत्रिक,कर दिया झाड़ फूंक, मामला कुछ और हीं निकला...

'भूतहा ट्रांसफार्मर',से भूत भगाने के लिए बुलाए गए भगत,  ढोल-

समस्तीपुर- ट्रांसफॉर्मर में भूत का वास है. यह सुनते हीं लोगों में  डर ऐसा फैला कि भगत को बुलाकर ट्रांसफॉर्मर का झाड़ फूंक करवा दिया. समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के रहटौली पंचायत के महादलित टोला में लगा ट्रांसफॉर्मर में बार बार आग लग जाती थी.

ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर बार-बार आग लगने की शिकायत बिजली विभाग में की. बिजली विभाग ने एक मिस्त्री भेजा, जिसने उसे ठीक कर दिया.  लेकिन वह हर बार ट्रांसफॉर्मर ठीक कर के जाता था थोड़ी देर बाद उसमें आग लग जाती थी. परेशान होकर मिस्त्री ने कहा कि इसमें भूत का साया है. 

ग्रामीणों को भी मिस्त्री की बात पर भरोसा हो गया और उन लोगों ने गांव में एक भगत को बुलाकर ट्रांसफार्मर से भूत भगाने की योजना बनाई. भूत-प्रेत की बात सुनकर भगत जब वहां पहुंचे तो ट्रांसफॉर्मर के नजदीक एक भगवान की तस्वीर और प्रसाद धूप अगरबत्ती आदि चढ़ाए गए. इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ वहां मौजूद थी. 

लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ. भगत ने साफ कह दिया है कि जूनियर इंजीनियर का खेल है. एक ग्रामीण ने मीडिया को बताया कि ग्रामीणों के द्वारा बुलाये भगत ने पूजा पाठ के बाद लोगों को बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर भूत का साया नहीं है. बल्कि जूनियर इंजीनियर की गलती के कारण बार-बार आग लग रही है. 

NSIT
Nsmch