LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

बारिश की रफ्तार पर लगी ब्रेक? बिहार में सुस्त हुआ मानसून अभी नहीं होगी बारिश, अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम? जानिए

बारिश की रफ्तार पर लगी ब्रेक?  बिहार में सुस्त हुआ मानसून अभ

पटनाः बिहार में एक बार फिर मानसून की गति मंथर हो गई है. मानसून के धीमा पड़ते हीं तापमान में भी बढ़ोतरी भी होने लगी है. लोगों को उमस भरी गर्मी सताने लगी है.  मौसम विभाग के अनुसार सूबे में हल्की बारिश होगी लेकिन तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है. 

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त तक बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है. 19 अगस्त को पूर्वी-पश्चिम चंपारण, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में बारिश की संभावना है. 19 से 20 अगस्त को पूर्वी-पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर बारिश की संभावना है. 20 से 21 अगस्त तक कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में बारिश की संभावना है. 

शुक्रवार को बिहार के सबसे गर्म जिला सीतामढ़ी में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो मधुबनी में 37.2, बक्सर में 35.8, बेगूसराय में 36.3, नवादा और सुपौल में 35.5, भागलपुर, पूर्णिया और दरभंगा में 35.4, पटना में 35, छपरा में 34.7, गया में 34.6, बांका में 34.2 और रोहतास में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया.

वहीं नेपाल में हो रही बारिश और पिछले दिनों सूबे में हुए बरसात से गंगा, गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, घाघरा समेत कई नदियां लाल निशान से ऊपर हैं. इन नदियों के जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर गया है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं.वहीं प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए चौकस व्यवस्था का दावा किया है.

NSIT
Nsmch