LATEST NEWS

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल तार के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल

  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन
  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन

  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे
  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के

Haryana Vidhan Sabha Chunav: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टूट ! सीएम पद पर एक साथ इतने उम्मीदवारों ने ठोकी ताल

Haryana Vidhan Sabha Chunav: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले

Haryana Vidhan Sabha Chunav: हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रदेश में धुआंधार प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सत्तारूढ़ दल बीजेपी में सीएम पद के लिए अंतर्कलह शुरू हो गया है। बीजेपी के कई सीनियर नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी लालसा जाहिर कर दी है। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी इच्छा मीडिया के सामने प्रकट की है। 

अनिल विज ने कहा कि, मैं पार्टी का सबसे सीनियर विधायक हूं और 6 चुनाव जीत चुका हूं। 7वां चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने अब तक अपनी पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा है। लेकिन, पूरे हरियाणा और मेरे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोग मुझसे मिल रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करूंगा। इस पर फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि दावा करने पर कोई रोक नहीं है। मैं अपना दावा करूंगा, पार्टी को जो फैसला लेना होगा, वह लेगी। 


तो वहीं हरियाणा के गुरूग्राम से सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी खुद को सीएम पद के योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने निजी तौर पर कभी सीएम पद की डिमांड नहीं की है। लेकिन मेरा कद, उपलब्धियां और राजनीतिक प्रदर्शन देखते हुए मुझे लगता है कि मैं एक सही उम्मीदवार हूं।' राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मेरे समर्थक लंबे समय से ऐसा चाहते हैं। मैं खुद कभी इसके लिए मांग नहीं उठाई। लेकिन अपना कद, कामकाज और उपलब्धियों को देखते हुए लगता है कि मैं एक काबिल उम्मीदवार हूं। उन्होंने कहा कि मैं तो 2014 से ही दावेदार हूं।

बता दें कि बीजेपी के आलाकमान द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव से लगभग 6 महीने पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नयाब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। लोकसभा चुनाव के बाद मनोहर लाल खट्टर को केंद्र में मत्री बना दिया गया । इस पूरे मामले को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है, दावेदारी पेश करने की चाहत कोई भी रख सकता है, इसमें कोई आपत्ति नहीं है। बीजेपी ने फैसला कर लिया है कि अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही होंगे।

NSIT
Nsmch

रितीक की रिपोर्ट