LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, आठ सीटों पर मुकाबला, NDA की

  • Hajipur GRP Cop
  • Bihar Police Crime: बिहार में खाकी पर दाग, 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में हवलदार और

  • Siwan Durga Puja Stage Accident
  • Bihar News: सीवान में दुर्गापूजा के मंच पर बड़ा हादसा, आग वाला डिब्बा फटने से 6 घायल,

  • Patna Ravan Dahan: पटना  में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक की हालत गंभीर
  • Patna Ravan Dahan: पटना में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक

  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े

शिकायत दर्ज करने के लिए एनआरआई से खर्चापानी मांगना पड़ा भारी, पटना कोतवाली के दो पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड

शिकायत दर्ज करने के लिए एनआरआई से खर्चापानी मांगना पड़ा भारी

PATNA : थाने में शिकायत दर्ज करने के नाम पर पीड़ित से खर्चापानी की डिमांड करनेवाले कोतवाली थाने के दो पुलिसकर्मियों पर विभाग की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। पटना सेंट्रल एसपी ने मामले में सिपाही डब्लू कुमार और विनय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें मामले में न्यूज4नेशन ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था।

पूरा मामला बीते 8 मार्च का है। जब कनाडा के एनआरआई कार शोरूम संचालक रितेश बत्रा से कोतवाली थाना क्षेत्र में टेंपो गैंग के सदस्यों ने लूटपाट की थी। जिसके बाद पीड़ित एनआरआई इस मामले की शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों ने शिकायत दर्ज करने के नाम पर चिकेन लॉलीपॉप और दूसरे खाने के चीजों के लिए पीड़ित से खर्चा पानी की डिमांड कर दी। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

मामले के संज्ञान में आते ही पटना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पटना सेंट्रल एसपी चंद्रप्रकाश ने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है और निंदनीय भी है जिसमें पीड़ित से पुलिसकर्मियों द्वारा खर्चा पानी मांगने की जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई हुई है ।

वही कोतवाली थाना से पीड़ित द्वारा चिन्हित बरामद टेंपो को किन परिस्थितियों में छोड़ा गया। इसकी भी पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। दोषी पाए जाने पर ऐसे पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी ।

NSIT
Nsmch

पटना से अनिल की रिपोर्ट