LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

प्रतिबंधित कफ सिरप का बढ़ता धंधा, अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित खांसी की दवा के साथ एक गिरफ्तार

प्रतिबंधित कफ सिरप का बढ़ता धंधा, अररिया पुलिस की बड़ी कार्र

अररिया -बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू है. लिहाजा प्रशासन ने शराब की तस्करी पर रोक लगाने की हर संभव कोशिश की है. लेकिन शराब तस्कर अब शराब के साथ-साथ प्रतिबंधित नशीली दवाएं जिनमें कफ सिरप भी शामिल है उनकी तस्करी तेजी से कर रहे हैं.  सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुनार पट्टी मिर्जापुर के निकट से 300 बोतल प्रतिबन्धित कफसिरप के साथ 1 महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

सिमराहा ओपी थानाध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा को प्रतिबन्धित कफसिरप की गुप्त सूचना मिली. सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई व पुलिस बल  के साथ छापेमारी कर . पुलिस ने घर के पीछे रखे 100 एमएल का 300 बोतल प्रतिबन्धित कफसिरप बरामद हुआ. पुलिस ने प्रतिबन्धित कफ सिरप के साथ एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया .  महिला सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र के सुनार पट्टी मिर्जापुर निवासी सोहिल खातून हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

बिहार सरकार द्वारा की गई शराबबंदी के बावजूद बिहार में नशे का कारोबार लगातार जारी है.  नशा के सौदागरों के द्वारा इंडो-नेपाल के बॉर्डर असम-बंगाल समेत देश के कई अन्य राज्यों से कोरियर एवं अन्य साधनों के द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप मंगवा कर किराना की दुकानों में भी सप्लाई करने का काम शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि दुर्गा-पूजा दीपावली और छठ त्यौहार के मद्देनजर ऐस प्रतिबंधित कफ सिरप की मांग काफी अधिक होती है. इस दौरान पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर काफी चुस्त दुरुस्त रहती है. जगह-जगह पर चेकिंग होने की वजह से नशे के सौदागर शराब एवं अन्य ब्राउन शुगर जैसे नशे के सामान लाने में लगातार पकड़े जा रहे हैं. कथिच तौर पर प्रतिबंधित कफ सिरप काफी आसानी से कुरियर कई अन्य सामान के बीच में डालकर मंगवाने का काम किया जाता है.मॉनिटरिंग की वजह से भले ही ऐसे तस्करों की कमर हाल के वर्षों में टूटी है, लेकिन नशे के समान आने का काम अभी भी नहीं रोक पाया है.