LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, चार जिलों के वांटेड हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार, मुखिया की हत्या में था शामिल

गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, चार जिलों के वा

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के हरखूआ चीनी मिल के पास एसटीएफ और नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली के ऊपर  गया, औरंगाबाद, सिवान और गोपालगंज में कई मामले दर्ज है। वही पुलिस ने नक्सली के पास से  देसी कट्टा, कारतूस,चरस और चोरी की बाइक बरामद किया है।

दरअसल इस संदर्भ में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ के पास गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और नगर थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया जिसके पास  एक देसी कट्टा, 1.28 किलोग्राम चरस, पांच जिंदा कारतूस और चोरी की एक बाईक बरामद किया गया है। 

Diarch GO

पूछताछ के दौरान यहां पता चला कि गिरफ्तार बदमाश शशिरंजन कुमार उर्फ समीर दांगी है। जो शार्प शूटर और हार्डकोर नक्सली है। समीर दांगी पर औरंगाबाद और गया जिला में तीन नक्सली हमला करने के अलावा यूएपीए एक्ट यानी (आतंकी गतिविधियों) के दो मामले भी है दर्ज। साथ ही जिले के थावे थाना में हत्या के मामले दर्ज है। 

एसडीपीओ ने बताया कि गोपालगंज के फुलगुनी पंचायत के मुखिया मो. कुरैश की हत्या में समीर दांगी ने शूटर की भूमिका निभाई थी। सीवान और गोपालगंज में रहकर अपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था और आज  चरस की खरीद-बिक्री करने के लिए हरखू पहुंचा था। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली को पनाह देनेवाले और इसके गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, हार्डकोर नक्सली की गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया और फिर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा गया।पुलिस ने उम्मीद जतायी है कि इस नक्सली की गिरफ्तारी से अपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।

बता दें कि पिछले साल 2023 में 9 फरवरी को अपराधियों ने फुलगुनी पंचायत के मुखिया मोहम्मद कुरैश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में बसपा नेता रहे नेयाज अहमद को जेल भेजा है। थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास हुई मुखिया की दिनदहाड़े हत्या में सीवान के बड़हरिया का रहने वाले शूटर सद्दाम का नाम आया था। फरार कुख्यात शूटर सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए बिहार एसटीएफ छापेमारी कर रही है।

REPORT - MANAN AHMAD