LATEST NEWS

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल तार के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल

  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन
  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन

  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे
  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के

IVF से 58 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देना सिद्धू मूसेवाला की मां के लिए बनी परेशानी, स्वास्थ्य विभाग ने भेजा नोटिस

IVF से 58 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देना सिद्धू मूसेवाला

DESK : तीन दिन पहले पंजाब के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसको लेकर सभी लोग उन्हें बधाई दे रहे थे। इस बच्चे के जन्म के लिए आईवीएफ तकनीक की मदद ली गई थी। अब इसी तकनीक के कारण मूसेवाला का परिवार नई मुसीबत में घिर गया है। मूसेवाला दंपती को स्वास्थ्य मंत्रालय को नोटिस भेजा है। साथ ही एक नोटिस पंजाब सरकार को भी भेजा गया है। 

कानून के विरुद्ध

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की उम्र अभी 58 साल है। मतलब सीनियर सीटिजन होने से दो साल कम। जबकि हिंदुस्तान के नियमों के मुताबिक, यहां इस उम्र सीमा की इजाजत नहीं है। भारत में साल 2021 में पारित किए गए कानून ‘सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) अधिनियम, 2021’ (Assisted Reproductive Technology (Regulation) Act, 2021) के अनुसार महिलाओं को 50 साल की उम्र तक IVF ट्रीटमेंट से मां बनने की अनुमति है, जबकि पुरुष 55 साल तक इस तकनीक से पिता बन सकते हैं। बता दें आईवीएफ से 80 साल की उम्र में भी गर्भधारण किया जा सकता है।

दंपती और राज्य सरकार से मांगा जवाब

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने IVF ट्रीटमेंट को लेकर सिद्धू मूसेवाला की मां और पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र लिखकर पंजाब सरकार सरकार से रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा है। इस पत्र में चरण कौर की उम्र को लेकर सवाल भी पूछा गया है।

IVF क्या है?

आईवीएफ को आम बोलचाल में टेस्ट ट्यूब बेबी या आर्टिफिशियल प्रेग्नेंसी भी कहते हैं। IVF प्राकृतिक तरीके से प्रेग्नेंसी में विफल महिलाओं के लिए गर्भधारण का एक तरीका है। जब महिला का शरीर अंडों को निषेचित करने में विफल रहता है, तो उन्हें प्रयोगशाला में निषेचित किया जाता है। इसमें महिला के शरीर से ओवम (डिंब) ले लेते हैं और पुरुष के शरीर से शुक्राणु, फिर दोनों का लैब में फर्टिलाइजेशन कराया जाता है। इससे एक भ्रूण (Embrio) बनता है, जिसे महिला के गर्भाशय (Uterus) में प्रत्यारोपित कराया जाता है।

NSIT
Nsmch