LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, अधिकारियों की जमकर लगा दी क्लास

जहानाबाद पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, अधिकारियों क

जहानाबाद:  पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल खंडेलवाल ने रेलवे स्टेशन की पर चल रहे पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को निर्माण कार्य में तेजी लाने और कार्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया. पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि काम में कोई भी गलती नाकाबिले बर्दाश्त है. उन्वहोंने कहा कि वर्ल्ड क्लास स्टेशन निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर हवाई अड्डा जैसी यात्री सुविधाएं मिलेंगी, स्टेशन का रंग-रूप ही नहीं, बहुत कुछ बदल जाएगा. उन्होंने बताया कि वेटिंग हाल, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, मुफ्त वाई-फाई, एक स्टेशन एक उत्पाद, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, इमारत में सुधार, शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत करना, मल्टीमाडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, गिट्टी रहित ट्रैक, रूफ प्लाजा निर्माण की योजना है. डीआरएम ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है ताकि काम भी चला रहे और लोगों को परेशानी भी ना हो.  

 पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल खंडेलवाल ने  निरीक्षण के क्रम में मालगाड़ी के सेंटिंग प्वाइंट में लाइट लगाने के सवाल पर स्टेशन मास्टर की जमकर फटकार लगाई. अनिल खंडेलवाल ने केंद्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में रेलवे को मिली भारी लाभ पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बजट के मुताबिक विभिन्न रेलवे के क्षेत्र में कई प्रकार के कार्य आने वाले दिनों में होंगे. 

अनिल खंडेलवाल पटना गया रेल खंड पर काई अंडरपास एवं फूट ओवर ब्रिज निर्माण करने का निविदा निकालने का कार्य चल रहा है, जल्द ही उसे पर निर्माण का काम शुरु किया जाएगा. निर्माण कार्य का जायजा लेने जहानाबाद पहुंचे अनिल खंडेलवाल ने कहा कि रेलवे में चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है ताकि काम भी चलता रहे और लोगों को परेशानी भी ना हो.

जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट