LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

पितृपक्ष में गया जी आ रहे हैं यहां मिलेगी ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था,बस यहां आकर रजिस्टर में नाम दर्ज करा लीजिएगा...

पितृपक्ष में गया जी आ रहे हैं यहां मिलेगी ठहरने की निःशुल्क

  गया- विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला की तैयारी अपने शबाब पर है. मेला के दौरान तीर्थ यात्रियों की आवासन की सुविधा हेतु गया गांधी मैदान में 2500 क्षमता वाले टेंट सिटी का निर्माण करवाया जा रहा है. 

पितृपक्ष मेला के अवसर पर बनाया जा रहा है टेंट सिटी

गया के  डीएम  डॉ० त्यागराजन एसएम खुद टेंट सिटी के ले-आउट, नक्सा, डायग्राम,  डी- मार्किंग का मुआयना किया. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि टेंट सिटी पूरी तरह हवादार बने. टेंट सिटी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. टेंट सिटी में एलईडी स्क्रीन लगाए जा रहे हैं जिससे सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा. टेंट सिटी में 24 घंटे पावर बैकअप, 8 घंटे के पालियों में सिक्योरिटी गार्ड की प्रतिनियुक्ति, पर्याप्त सफाई व्यवस्था, पेयजल हेतु आर ओ वाटर, पर्याप्त डस्टबिन, यात्रियों की सुविधा हेतु पर्याप्त स्थानों पर साइनेज लगवाए जा रहे हैं। टेंट सिटी में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, वीआईपी लॉन्ज, टॉयलेट, रिसेप्शन एरिया, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, सेल्फी प्वाइंट तथा ड्रोन के माध्यम से सिक्योरिटी संधारित किया जाएगा.

Diarch GO

टेंट सिटी में यात्रियों को निशुल्क दिया जाएगा आवासन

इन सभी के अलावा और भी विभिन्न व्यवस्थाएं अच्छे एवं सुसज्जित तरीके से रखी जाएगी. जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिया कि गांधी मैदान में पोल पर लगे तार को गार्ड वायर से बंच करवाए ताकि कहीं कोई बिजली की घटना नहीं हो सके.उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गांधी मैदान के झाड़ियों को साफ करवाये साथ ही पहुच पथ को ठीक करवाये। गांधी मैदान में फॉगिंग की भी व्यवस्था करवाये। गांधी मैदान के अंदर वाली सभी पोल लाइट एव हाई मास्टर लाइट को दुरुस्त करवाये।

पर्यटन विभाग द्वारा टेंट सिटी का निर्माण करवाया जा रहा

 गया डीएम जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने कहा कि टेंट सिटी पूरी तरह निशुल्क आवासन स्थल है. यात्रियों की सुविधा हेतु निशुल्क आवासन हेतु बिहार सरकार तथा पर्यटन विभाग द्वारा टेंट सिटी बनवाया जा रहा है. उन्होंने संबंधित अभियंता को निर्देश दिया कि विभिन्न तीर्थयात्री तर्पण करने जाने के दौरान अपने सामान को आवासन स्थल पर ही छोड़ देते हैं, जिसके कारण उनकी सामानों का चोरी ना हो इसके लिए विशेष व्यवस्था रखें. उन्होंने कहा कि टेंट सिटी में सेफ्टी काउंटर लॉकर के साथ बनाए तथा टोकन सिस्टम के माध्यम से यात्रियों का सामान सिक्योर रखें.

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि टेंट सिटी के समीप मे आई हेल्प यू काउंटर बनाए तथा वहां रहने वाले यात्रियों से जानकारी लेते हुए रजिस्टर मेंटेन करें ताकि पता चल सके कि कौन से यात्री कितने दिनों तक टेंट सिटी में ठहरे हैं.   निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, निगम के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.