LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

नौकरी के नाम पर महिलाओं से जालसाजी, महिला जॉब ट्रेनिंग सेंटर खोलकर प्रशिक्षण के नाम पर हो रही थी पैसे की वसूली

नौकरी के नाम पर महिलाओं से जालसाजी,  महिला जॉब ट्रेनिंग सेंट

अरवल जिले के किंजर थाना मुख्यालय से सटे महज सौ गज की दूरी पर एक अति आधुनिक भवन में बेरोजगार ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण एवं नौकरी देने के नाम पर गत मार्च माह 2023 से बोर्ड लगाकर कार्यालय संचालित किया जा रहा था .प्रत्येक महिलाओं से पचास हजार प्रथम बार वसूला गया एवं नौ दिन का ट्रेनिंग दिया गया. उस नौ दिन का भी पैसा ट्रेनिंग के नाम पर बसुला गया. इस तथा कथित नौकरी लगाने वाले गिरोह के चंगुल में सैकड़ो महिलाएं फंस चुकी थी.

 पहले दो माह का पेमेंट भी दिया गया अब पिछले दो-तीन माह से पेमेंट नहीं किया जा रहा है तो लगभग 90% महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा सभी पीड़ित महिलाएं किंजर थाना में जाकर शिकायत इस संस्था के प्रति करने लगी पीड़ित महिला संगीता देवी ग्राम निघमां नीतू कुमारी ग्राम गोकुलपुर कुर्था संजू देवी नगला जुली कुमारी पियरपुरा मुन्नी देवी झुनाठी खुशबू देवी किंजर ने बताया कि हम लोगों को 60 वर्षों तक नौकरी में रहने और प्रतिमाह पन्द्रह हजार रूपया वेतन देने का वादा किया गया था.

 जो बिल्कुल ही झूठा निकला हम लोग बेरोजगारी के चलते इस संस्था फंस गए जब कोई चारा नजर नहीं आया तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा हूं और सड़क भी जाम किया पिड़ितों ने कहा कि इस ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कर्ताधर्ता कुर्था गहरपुर ग्राम का जयप्रकाश और किंजर थाना क्षेत्र के बद्दोपुर ग्राम के सुनैना मैडम उर्फ मुस्कान मैडम उतरामा लारी ग्राम के चंचला मैडम है कुछ तीन-चार महिलाओं को नियमित वेतन देकर संचालक अपने पक्ष में कर रखा है पीड़ित महिलाओं का कहना है कि हम लोग अपना आभूषण बंधिक रखकर तथा सुद पर कर्ज लेकर पचास हजार जॉब के नाम पर दिए थे.

 महिलाओं का कहना है कि संस्था के कार्यालय में किसी भी बाहरी पुरुष का प्रवेश वर्जित था संस्था का गेट रात दिन बंद रहता था संस्था का फ्लेक्स बोर्ड भी गेट के अंदर लगाया गया था ताकि सभी को इसकी जानकारी नहीं हो सके आक्रोशित महिलाओं ने ठीक थाना मोड़ के सामने सड़क जाम कर दिया इस दौरान किंजर पाली मुख्य पथ एसएच 69 एवं एनएच 110 अरवल जहानाबाद पथ लगभग 45 मिनट तक सड़क जाम रहा फिर किंजर पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से लिखित आवेदन की मांग की काफी समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया.

NSIT
Nsmch

 पीड़ित महिलाएं अरवल आरक्षी अधीक्षक मोहम्मद कासिम से भी मोबाइल फोन पर बात कर सारी बातों से अवगत कराया एसपी ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि हम खुद इस तरह के घटना का संज्ञान लेंगे इधर संचालक से बात करने की कोशिश की गई लेकिन महिला जॉब ट्रेनिंग सेंटर के संचालक का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं हो सका जिसके चलते उनकी बात नहीं रखी जा सकी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित महिलाओं ने लिखित आवेदन नहीं दिया है अगर आवेदन देंगे तो उचित कार्रवाई की जाएगी