LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

पूर्व सांसद आनंद मोहन के भतीजे का रेलवे पटरी के किनारे मिला शव, पिछले तीन दिन से हो रही थी तलाश

पूर्व सांसद आनंद मोहन के भतीजे का रेलवे पटरी के किनारे मिला

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से सामने आई है। जहां पूर्व सांसद आनंद मोहन के भतीजे निखिल आनंद का शव बरामद किया गया है।  बताया गया कि वह पिछले तीन दिन से लापता था और आज उसका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया है। गौरतलब है कि मृतक पूर्व सांसद आनंद मोहन के चचेरे भाई सेवानिवृत्त शिक्षक  अजित सिंह का बेटा था। 

पुलिस ने बताया कि उसकी उम्र 30 साल थी और पंचगछिया गांव का रहने वाला था। वर्तमान में युवक सहरसा में अपने परिजन के साथ सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नं-31 में रहता था। बताया गया कि निखिल 31 अगस्त से घर से गायब था। उसके गायब होने को लेकर परिजन ने सदर थाना में सोमवार को आवेदन भी दिया था। 

हालांकि युवक का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह 10 बजकर 30 मिनट पर रेल पटरी क्रॉस करते नजर आ रहा है। ट्रेन भी क्रॉस कर रही है। उसी दौरान युवक के हादसे का शिकार होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।