LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सक्षमता परीक्षा के जोरदार विरोध के बाद पहली बार ACS केके पाठक ने नियोजित शिक्षकों के तारीफों के पुल बांधे,कहा- सक्षमता परीक्षा हल्की होगी, मिलेंगे 5 मौके

सक्षमता परीक्षा के जोरदार विरोध के बाद पहली बार ACS केके पाठ

सीतामढ़ी:  बिहार के करीब चार लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा का जोरदार विरोध कर रहे हैं. इसी बीच  शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने  नियोजित शिक्षकों के सक्षमता परीक्षा को लेकर कहा है कि सक्षमता परीक्षा आसान होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 नवंबर को कह चुके हैं कि नियोज्त शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा उतनी मुश्कील नहीं होगी. पाठक ने कहा कि यह एक्जाम बीपीएससी लेवल का नहीं होगा. पाठक ने बड़ी घोषमा करते हुए कहा कि नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने केलिए तीन नहीं वरन पांच मौके दिए जाएंगे.उन्होंने कहा कि आप लोगों में टैलेंट की कमि नहीं है.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार की शाम सीतामढ़ी डायट भवन में पहुंचे. इससे पहले केके पाठक जिले के चोरौत और सुरसंड प्रखंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया.  डायट भवन में ट्रेनिंग ले रहे नियोजित शिक्षकों को संबोधित करते हुए केके पाठक ने कहा कि हमारे स्कूल में भी कंप्यूटर नहीं था. आईएएस में आया तो कंप्यूटर हमने भी धीरे-धीरे सीखा है. उन्होंने कहा कि वे टाइपिंग खुद करते हैं और कैकुलेसन , टेबल खुद हीं बनाते हैं. केवल कदम आगे बढ़ाने की जरुरत है.

अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा कि केप्यूटर से परीक्षा लेने का निर्मय इसलिए हुआ कि आपका झिझक मिट जाए. प्रशन पर केवल बटन तबाना है और आगे बढ़ जाना है.उन्होंने कहा कि आपलोगों को नियोजित शिक्षक का दंश झेलना पड़ रहा है, इससे मुक्ति दिलानी है. पाठक ने कहा कि अपलोग किसी संशय में नहीं रहे.