LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

एनडीए के पांच पांडव मिलकर जीतेंगे 2024 का महाभारत, 8 मई को सीएम नीतीश रोड शो कर शांभवी चौधरी के लिए मांगेंगे वोट

एनडीए के पांच पांडव मिलकर जीतेंगे 2024 का महाभारत, 8 मई को स

SAMASTIPUR: समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए समर्थीत लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार शांभवी ने हर घर शांभवी अभियान के तहत समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। इस दौरान एनडीए प्रत्याशी को हर घर से भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। सोमवार को बिहार सरकार के नीरज कुमार बबलू के साथ एनडीए प्रत्याशी ने कुशेश्वर स्थान प्रखण्ड के विभिन्न गाँवों में जाकर जनता जनार्दन से आशीर्वाद लिए और आगामी 13 मई को होने वाले चुनाव में हेलिकॉप्टर निशान पर वोट देने की अपील की। 

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस समस्तीपुर की बेटी शांभवी को प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त हो उसे जनता जरूर चुनाव जीताकर सदन भेजेगी। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वह डूबती नाव हैं जिसपर कोई सवार नहीं होना चाहता हैं। डबल इंजन सरकार में बिहार में हर क्षेत्र का विकास हो रहा हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से ज्यादा सीट जीतकर पुनः एनडीए की सरकार बनेगी और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। एनडीए के पांचों दल अर्थात पांच पांडव मिलकर 2024 का ये महाभारत जरूर जीतेंगे। 

एनडीए प्रत्याशी शांभवी ने पूसा और कल्याणपुर प्रखण्ड में भी जनसंपर्क अभियान चलाकार लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में एनडीए के पक्ष मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हमारे पास अगले पांच साल का समस्तीपुर के लिए विकास का विजन हैं। आपके एक वोट से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। संपूर्ण समस्तीपुर क्षेत्र का विकास होगा उद्योग-धंधे लगेंगे जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा किसानों को सही समय पर फसलों का सही दाम मिलेगा  और इस क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। 

वहीं एनडीए प्रत्याशी शांभवी के पक्ष में समस्तीपुर लोकसभा के शिवाजीनगर प्रखण्ड में आगामी 8 मई को दोपहर 3 बजे से बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी रोड शो करके जनता से एनडीए प्रत्याशी के रूप श्रीमती शाम्भवी जी को जीताने की अपील करेंगे। जनसंपर्क के दौरान एनडीए के कार्यकर्ताओं ने जनता से सबसे कम उम्र की उम्मीदवार शांभवी को चुनाव जीताने और पुनः तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजेश राय‚ सिकन्दर यादव‚ कामरान अहमद‚ रंजीत झा समेत बड़ी संख्या में एनडीए के नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

NSIT
Nsmch