LATEST NEWS

  • Bihar MLC election
  • Bihar MLC election: पटना में नीरज कुमार की निर्णायक बढ़त, तिरहुत में बंसीधर ब्रजवासी ने JDU को चौंकाया,

  • Bihar MLC Election Results 2026 Winners and Analysis
  • Bihar MLC election: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, जन सुराज

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

BREAKING: कोर्ट परिसर में गोलीबारी, पूर्व एआईजी ने अपने दामाद को गोलियों से भूना, मचा हड़कंप

BREAKING: कोर्ट परिसर में गोलीबारी, पूर्व एआईजी ने अपने दामा

DESK: देश भर में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। ताजा मामला चंडीगढ़ से सामने आ रहा है। जहां कोर्ट में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिंद्धू ने अपने ही दामाद को गोलियों से भून दिया है। वहीं पूर्व एआईजी के दामाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

मृतक कृषि विभाग में आईआरएस था। दरअसल, पूरा मामला चंडीगढ़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स का है। जहां दो पक्ष एक मैरिज डिस्प्यूट के सिलसिले में फैमिली कोर्ट में आए थे। इस दौरान पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बाथरुम जाने की बात कही, जिसके बाद मृतक दामाद आरोपी को रास्ता बताने के लिए उसके साथ कमरे से बाहर निकला। इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अपनी बंदूक निकाल कर उसे गोलियों से भून दिया।  गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। 

वहीं मौके पर मौजूद वकीलों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी ओर घायल को आनन फानन में अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई लेकिन वो रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

NSIT
Nsmch