LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

आसमान से बरसेगी आग, लू के थपेड़ों से बिहार के लोगों का होगा बुरा हाल, मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

आसमान से बरसेगी आग, लू के थपेड़ों से बिहार के लोगों का होगा

पटना-  सूरज की तल्खी और गर्म हवा ने लोगों की नींद हराम कर दी है. जून का महीना भी बिहार में गर्मी का नया रिकॉर्ड बना रहा है. इस महीने ज्यातर दिन का पारा 40 डिग्री से उपर हीं रहा. मौसम विभाग के अनुसार रेगिस्तानी हवा ने लगातार पारा बढ़ाया. दिन में लग रहा है कि किसी भठ्टी के पास से गुजर रहे हों.हीट वेव से मौतेों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है.उत्तरप्रदेश और  इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के कारण बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है. 

सूबे के कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है. पटना में आज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.सूबे में बुधवार तक दिन में मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे.  मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की वृद्धि होगी. राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग में एक-दो जगहों पर लू की स्थिति बनेगी. साथ ही उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य भाग में गर्म और आर्द्र मौसम होगा.  इससे पसीने वाली गर्मी लोगों को झेलनी पड़ेगी.  पटना में भी उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी.  बुधवार को पटना सहित 25 जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है.

वहां मौसम विभाग के अनुसार सहरसा, बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी जिले में गरज-तड़क के साथ तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है.  मेघ गर्जन और  वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

 मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवा हवा के कारण उत्तरी भागों में मौसम सामान्य बना रहेगा जबकि, पटना समेत दक्षिणी भागों में पछुआ का प्रवाह और आर्द्रता में वृद्धि होने से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा.

NSIT
Nsmch

बुधवार को पुरवा हवा चलने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे. अगले आठ जून तक तापमान में वृद्धि होने के आसार है. बिहार  के कई जिलों में लू और भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है.लू लगने से रोजाना लोग मर रहे हैं.