LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

बिहार में आसमान से बरसेगी आग, झुलसेंगे लोग, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया गर्मी का रेड अलर्ट

बिहार में आसमान से बरसेगी आग, झुलसेंगे लोग, मौसम विभाग ने कई

पटना -  बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर कुछ हीं देर में मतदान शुरु होने वाला है. बिहार में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है.भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिलहाल भीषण गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है.  मई को सबसे गर्म महीना माना जाता है. तापमान सामान्य रूप से 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है. अनुमान है कि यह स्थिति अगले सप्ताह तक बनी रहेगी. वही मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दो-तीन दिनों तक रात में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर बिहार में रेड अलर्ट जारी किया है. बिहार  में लंबे समय से भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जिले हीटवेव के कहर से जूझ रहे हैं मौसम विभाग  ने आज के लिए बिहार  में हीटवेव की गंभीर स्थिति होने का अनुमान जताया है.

गर्मी से आने वाले दिनों में लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कई प्रमुख शहरों में तापमान बढ़ने वाला है. अगले 5 दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 

हालाकि विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र व दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बंगाल की खाड़ी की ओर होने के कारण 20-23 मई तक पटना समेत जिलों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी के आसार है. मौसम में बदलाव आने के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी और  लू से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी.

NSIT
Nsmch

पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली में हल्की बारिश हो सकती है.

मई महीने में आसमान से बरस रही आग ने लोगों की हालत खराब कर दी है. शनिवार को सूबे का अधिकतम पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया. चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को फिर परेशान करना शुरु कर दिया है. भारतीय मौसम  विभाग के अनुसार  पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली में गर्मी से लोगों का पसीना छुटेगा. इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दोपहर के समय में जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।इस दौरान बच्चे और बुजुर्गो को घर में रहने की सलाह दी गई है.