LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में आसमान से बरसने लगी आग, चढ़ने लगा तापमान का पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में  आसमान से बरसने लगी आग,  चढ़ने लगा तापमान का पारा,

पटना- अप्रैल का दूसरा सप्ताह शुरु हुआ हीं है कि गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं.बिहार के कई जिलों में लू का असर दिखने लगा है और गर्मी झुलसाने लगी है.  मौसम विभाग ने आसमान से आग के गोले बरसने की भविष्यवाणी की है. विभाग के बिहार के कई जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह लू लोगों को झुलसा सकती है. इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 18 से 19 अप्रैल तक लू की स्थिति बने रहने की उम्मीद है. कई जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है, यहां 17 से 19 अप्रैल तक तापमान बढ़ने का अनुमान है. पटना,सीवान, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, कैमूर, मधुबनी में लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है.मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल से बिहार में लू चलेगी. बिहार में दिन-प्रतिदिन तामपान बढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल हो सकते हैं. बिहार में तो अप्रैल शुरुआत में ही गर्मी ने अपना आतंक बढ़ाना शुरू कर दिया.  पिछले तीन दिनों में ही 5 डिग्री तक तामपान बढ़ा है तो वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को  सुबह से ही तापमान बढ़ेगा और लू चलेगी.

मौसम विभाग के अनुसार दिन के दौरान अत्यधिक गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. इस सप्ताह अधिक तापमान रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बिहार के तीन जिलों का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। जिसमें शेखपुरा का 40.9 औरंगाबाद का 40.5 और नवादा का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई. वहीं न्यूनतम तापमान में 7.3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई.

चिकित्सकों ने भी इस मौसम में बच कर रहने की सलाह दी है. डॉक्टर्स का कहना है कि अधिक गर्मी पड़ने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है. इससे बचने के लिए ज्यादा पानी पीने और तरल पदर्थों के सेवन की सलाह दी गई है. डॉक्टर्स ने गरीठ खाने खाने से परहेज करने की बात कही है.  तबीयत खराब होने पर बिना देर किए चिकित्सक की सलाह लेने की बात कही है. ओआरएस के सेवन की सलाह भी चिकित्सकों ने दी है.

NSIT
Nsmch

 वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिना काम के सड़कों पर नही निकलने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार बहुत जरुरी होने पर पूरे शरीर को ढ़क कर निकलने , तरल पेय पदार्थो के सेवन  की सलाह दी है.