LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

आसमान से बरसने लगी आग, बिहार के मौसम में परिवर्तन, तापमान में भारी इजाफा, भीषण गर्मी के झेलने के लिए रहें तैयार

आसमान से बरसने लगी आग, बिहार के मौसम में परिवर्तन, तापमान मे

पटना: बिहार में तापमान का पारा बढ़ने लगा है.  अप्रैल में हीं 40 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर पहुंच चुका है. दिन में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है.  मौसम विभाग ने भी तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा लू का भी सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग की चेतावनी से  पड़ने वाली गर्मी का डर सताने लगा है. आईएमडी का कहना है कि बिहार कुछ हिस्सों में गर्मी के दिनों में अभी से हीं लू का अहसास होने लगेगा.बिहार में अप्रैल के शुरुआत में हीं वैशाली में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. 31 मार्च को वैशाली में पारा 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा . इसी के साथ राज्य में उच्चतम तापमान सामान्य से अधिक है. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अप्रैल से जून के दौरान देश के मध्य एवं पश्चिमी राज्यों में सर्वाधिक गर्मी पड़ने की आशंका है. इससे लू के दिनों की संख्या में इजाफा हो सकता है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है.मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह में बिहार के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. दोपहर में तेज हवा चलने से लोगों को लू का अहसास हो रहा है. पटना,गया में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. 

बिहार में गर्मी ने अभी से प्रचंडरुप धरना शुरु कर दिया है . पछुआ हवा से सुबह और रात में तो गर्मी से राहत तो मिल रही है लेकिन दिन दिन चढ़ने के साथ हीं लोगों को लू का अहसास होने लगता है.  

बिहार  के कई जिलों की सड़कों पर दोपहर में  सन्नाटा रहने लगा है. हैरानी की बात यह है कि अप्रैल के महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, इससे भी हैरान करने वाली बात है कि  इस साल अप्रैल के महीने में ही रात का तापमान रिकॉर्ड तोड़ता हुआ दिख रहा है. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया.

NSIT
Nsmch

हालाकि उत्तर पश्चिमीहवाएं भी बिहार में सक्रिय हैं, इसके कारण सुबह और शाम में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.