LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

प. बंगाल के संदेशखालि में तोड़फोड़ के आरोप में आईएसएफ की नेता गिरफ्तार,यौन शोषण के आरोपों में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से हो रहा है विरोध

प. बंगाल के संदेशखालि में तोड़फोड़ के आरोप में आईएसएफ की नेत

डेस्क- वे रोती रहीं, गिड़गिड़ाती रहीं लेकिन कभी उनको तो कभी पड़ोसी को तो कभी गांव की औरतों को घसीट कर पार्टी कार्यालय में ले जाया जाता और तब तक शारीरिक शोषण किया जाता जब तक उनका मन नहीं भर जाता. महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर आरोप लगाया. संदेशखाली की महिलाओं ने जब अपने दर्द की दास्तां बयां की तो हंगामा मच गया . इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी मुख्य अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई न होने पर राज्य सरकार को फटकार लगाई तो प्रशासन हरकत में आया.

संदेशखाली में महिलाएं सुरक्षित नहीं-स्थानीय

स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर संगीन आरोप लगाए.अब संदेशखाली की महिलाओं ने शाहजहां और उसके समर्थकों पर अत्याचार, यौन उत्पीड़न करने और जमीन कब्जाने जैसे आरोप लगाए हैं. एक महिला ने दावा किया कि संदेशखाली में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह सकतीं. हम बाहर जाने से भी डरते हैं. एक महिला ने तो ये तक आरोप लगा दिया कि टीएमसी के लोग गांव में घूमकर घर-घर जाकर सुंदर महिलाओं की टोह में रहते हैं.

ईडी पर हमले के बाद खुली पोल

बता दें दो माह से पश्चिम बंगाल का उत्तर 24 परगना जिले का कालिंदी नदी के किनारे बसा संदेशखाली गांव सुर्खियों में बना हुआ है. संदेशखाली के अचानक सुर्खियों तब आया जब पांच जनवरी को  ईडी टीएमसी नेता शाहजहां के घर पर छापामारी करने पहुंची थी, टीम पर हमला हो गया था. इसमें ईडी के तीन पदाधिकारी घायल हो गए. ममता बनर्जी के पार्टी टीएमसी के नेता शाहजहां शेख के ठिकाने पर रेड डालने पहुंचे ईडी के अधिकारियों पर हमले किए गये. अधिकारियों का सिर फट गए. तब 5 जनवरी को संदेशखाली की घटना पूरे देश में सुर्खियां बनी.पुलिस के नाक के नीचे से वह फरार हो गया.

आईएसएफ नेता आयशा बीबी गिरफ्तार

अब प. बंगाल प्रशासन हरकत में आया है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि इलाके में तृणमूल कांग्रेस  के स्थानीय नेता शिवप्रसाद हाजरा की कुक्कुट फर्मों को जलाने में कथित संलिप्तता के लिए रविवार को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) नेता आयशा बीबी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वहां तोड़फोड़ में कथित संलिप्तता के लिए कुछ ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया.

NSIT
Nsmch

टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन

पुलिस अधिकारी ने बताया के हमें संदेशखालि में एक आंदोलन के दौरान एक संपत्ति को जलाने में उनकी संलिप्तता का पता चला है. उन्होंने कानून-व्यवस्था अपने हाथ में ली है जिसकी अनुमति नहीं है. हम ऐसी संलिप्तता के लिए कानूनी प्रावधानों का पालन कर रहे हैं. हालांकि अधिकारी ने हिरासत में लिए गए ग्रामीणों की संख्या नहीं बताई. कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर सुंदरबन की सीमा पर स्थित संदेशखालि में जमीन हड़पने और यौन शोषण के आरोपों में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. शाहजहां शेख फिलहाल फरार हैं.