LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

समस्तीपुर में बहू शाम्भवी चौधरी के लिए चुनावी मैदान में उतरे ससुर किशोर कुणाल, बाहरी और अंतरजातीय विवाह का सवाल उठानेवालों को दिया करार जवाब

समस्तीपुर में बहू शाम्भवी चौधरी के लिए चुनावी मैदान में उतरे

SAMSTIPUR : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की टिकट पर समस्तीपुर से चुनाव लड़ रही शाम्भवी चौधरी के प्रचार के लिए उनके ससुर आचार्य किशोर कुणाल भी मैदान में उतर गए। आज समस्तीपुर जाकर उन्होंने विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों से मुलाकात की। साथ ही अपनी बहू शाम्भवी चौधरी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। इस मौके पर किशोर कुणाल के साथ राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर और पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता नंदन प्रियदर्शी भी मौजूद रहे। 

इस मौके पर आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि जनता योग्यता के आधार पर अपना सांसद चुने। प्रत्याशियों के स्थानीय, बाहरी व अंतरजातीय विवाह का कोई मुद्दा नहीं रह गया है। उन्होंने बताया कि शांभवी चौधरी समस्तीपुर के लिए हर तरह से योग्य उम्मीदवार हैं। वे भले ही मंत्री की पुत्री हैं, लेकिन योग्यता, अर्हता में वे देश की सबसे सुशिक्षित उम्मीदवारों में एक हैं। शांभवी देश की सबसे कम उम्र की महिला उम्मीदवार हैं। उन्होंने देश के सर्वोत्तम शिक्षण संस्थानों में शिक्षा हासिल की है। 

Diarch GO

वहीँ किशोर कुणाल ने कहा की कुछ लोग अंतरजातीय विवाह को लेकर भी मुद्दा उठा रहे हैं। लेकिन जमुई संसदीय क्षेत्र में अंतरजातीय विवाह वाली सम्भ्रांत महिला उम्मीदवार की सराहना करते हैं। कहा की  दलगत राजनीति के चलते यह मुद्दा उठाना बेमानी है।