LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में किसान की बेख़ौफ़ बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

अरवल में किसान की बेख़ौफ़ बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या, इलाक

ARWAL : अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने घायल अवस्था में दाउदनगर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

किसान की पहचान भगवानपुर गांव निवासी अजय यादव (42) पिता तपसी यादव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय यादव देर रात घर से खाना खाकर अपने दलान पर सोने के लिए गए थे। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इसी दौरान गोली मारी गई। 

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मृतक के गांव में तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही अनिल नामक व्यक्ति ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। 

मृतक की बेटी नेहा कुमारी ने बताया कि पिता जी ने कहा अनिल ने गोली मारी है। अस्पताल में भी उन्होंने अनिल का नाम लिया। घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीँ इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट