LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस जो मुंबई में भींख मांगने के लिए हो गई थी मजबूर, जानें मेकर्स की पसंदीदा अदाकारा कैसे पहुंच गई पागलखाने....

भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस जो मुंबई में भींख मांगने के लिए हो

PATNA: मुंबई जिसे सपनों का शहर कहा जाता है। कई लोग यहां अपनी आंखों में कई सपने लेकर आते हैं कुछ के सपने पूरे होते हैं तो कितनों के सपने ही उनकी जिंदगी को भी बर्बाद कर देते हैं। एक ऐसी ही लड़की की कहानी आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं जिसने अपने परिवार वालों से लड़कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। वह एक्ट्रेस कभी मेकर्स की पहली पसंद थी, लेकिन वक्त ने ऐसी करवट ली की फेमस एक्ट्रेस सड़कों पर भीख मांगती और चोरी करती पकड़ी गई। 

दरअसल, वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मिताली शर्मा हैं। जो अपनी एक्टिंग और बोल्ड लुक्स से लोगों के बीच काफी लाइमलाइट बटौरी थीं। एक समय ऐसा था जब वो भोजपुरी निर्माता और निर्देशकों की पहली पसंद हुआ करती थीं। हालांकि अपने करियर में कुछ और ज्यादा अच्छा करने के लिए एक्ट्रेस मुंबई गई थीं। लेकिन किस्मत को ये गवारा नहीं था और वहां उन्होंने सबकुछ खो दिया था। 

बताया जाता है कि, एक्ट्रेस मिताली शर्मा की फिल्में लोगों को काफी पसंद आती थी, जिस वजह से भोजपुरी इंडस्ट्री के निर्माता और निर्देशक उनकी सराहना करते थे। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उनकी लगातार फिल्में फ्लॉप होने लगीं थी जिसके कारण मेकर्स ने उनसे दूरी बना ली। उन्हें काम मिलना बिलकुल बंद हो गया। वहीं इस घटना का असर एक्ट्रेस की मानसिक और आर्थिक स्थिति पर पड़ा। और इससे परेशान एक्ट्रेस लोखंडवाला में भीख मांगने लगी।

यहीं नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस मिताली शर्मा को सड़कों पर चोरी करते हुए पकड़ा गया था। जानकारी अनुसार साल 2016 में जब ओशीवाड़ा में पुलिस ने एक औरत को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था वो और कोई नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की हीरोइन मिताली निकली थीं। उन्हें पुलिस ने पागलखाने में भी भर्ती कर दिया था। बताया जाता है जिस वक्त एक्ट्रेस पुलिस को मिली थी तो उन्होंने उस वक्त दो दिन से कुछ नहीं खाया था।

NSIT
Nsmch