LATEST NEWS

  • Employment in India
  • Employment in India: 2030 तक भारत में 35 करोड़ से ज्यादा नौकरियों का अनुमान, जानें किन सेक्टरों

  • E20 petrol
  • E20 petrol: E20 पेट्रोल की नई नीति से महंगे हो सकते हैं अंडे और चिकन, जानें वजह

  • Delhi cyber fraud
  • Delhi cyber fraud: दिल्ली में लोन के नाम पर मजदूरों से ठगी का आरोप, 37 बैंक खातों से

  • NDA Candidate
  • NDA Candidate: बिहार MLC चुनाव के बाद जेडीयू में कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल का निष्कासन

  • Amazon prime video
  • Amazon prime video: प्राइम वीडियो पर विज्ञापन दिखाना अमेजन को पड़ा महंगा, ग्राहक को देने होंगे 9499

90 की दशक की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक को सुनाई देना हुआ बंद, लंबे समय से हैं लाइम लाइट से दूर

90 की दशक की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक को सुनाई देना

PATNA : 90 के दशक में लोकप्रिय सिंगर अलका याग्निक को रेयर न्यूरो डिसीज हो गई है, जिसकी वजह से वो सुन नहीं पा रही हैं। सिंगर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी इस बीमारी का जिक्र किया। इसके साथ ही अलका याज्ञनिक ने बताया कि वो बीते काफी वक्त से इनएक्टिव क्यों हैं। अलका ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते हुए फैंस और साथी कलाकारों को तेज (लाउड) म्यूजिक से दूर रहने की सलाह दी है। 

अलका याज्ञनिक ने खुद दी जानकारी

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अलका ने लिखा, ‘मेरे सभी फैंस, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों के लिए कुछ हफ्ते पहले मैं एक फ्लाइट से उतरी तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है। इस घटना के कई हफ्तों बाद थोड़ी हिम्मत जुटाकर अब मैं अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को इस बारे में बता रही हूं, जो मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि मैं कहां गायब हूं।'

सिंगर ने आगे लिखा, ‘मेरे डॉक्टर्स ने एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो मुझे एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है। अचानक से हुई इस घटना ने मुझे शॉक कर दिया है। मैं खुद इसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं और चाहती हूं कि इस बीच आप सभी मुझे अपनी दुआओं में याद रखें।’ 

‘उम्मीद है जीवन फिर से पटरी पर आएगा’

पोस्ट के अंत में अलका ने लोगों को लाउड म्यूजिक ना सुनने की और हेडफोन्स का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

NSIT
Nsmch

सिंगर ने लिखा, ‘किसी दिन मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ से, हेल्थ को होने वाले नुकसान पर बात जरूर करूंगी। आप सबके प्यार और सपोर्ट से, मैं फिर से अपना जीवन पटरी पर लाने की उम्मीद करती हूं। जल्द ही फिर आपके सामने आने की कामना करती हूं। इस नाजुक मौके पर आपका सपोर्ट और अंडरस्टैंडिंग मेरे लिए बहुत मायने रखती है।’

साथी कलाकारों ने दी प्रतिक्रिया

ये खबर अलका के फैंस और चाहने वालों के लिए दिल तोड़ने वाली है। ईला अरुण से लेकर सोनू निगम ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। ईला अरुण ने उन्हें कहा कि ये बहुत ही दुख की बात है, आप जल्द ही अच्छे डॉक्टरों से इलाज करवाकर ठीक होकर लौटें। इसके साथ ही सोनू निगम ने कहा है कि उन्हें लग रहा था कि कुछ ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने सिंगर के जल्द ठीक होने की कामना की है।