LATEST NEWS

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

प्रियंका चोपड़ा के साथ डेब्यू के बाद भी फिल्मों में नहीं मिली कामयाबी, अब शेयर मार्केट में बड़ा धमाका करने जा रहा है यह बॉलीवुड एक्टर

प्रियंका चोपड़ा के साथ डेब्यू के बाद भी फिल्मों में नहीं मिल

DESK : पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्मों में डेब्यू करनेवाले और आशुतोष गोवारिकर जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ काम कर चुके एक्टर हरमन बावेचा अब नई पारी खेलने जा रहे हैं। फिल्मों में मिली नाकामयाबी के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने घर के बिजनेस पर लगाया और अब कल उनकी कंपनी शेयर बाजार में बड़ी छलांग लगाने जा रही है। 

हरमन की कंपनी बावेजा स्टूडियोज का कल एसएमई आईपीओ आनेवाला है। जो आगामी 29 जनवरी तक खुलेगा। मतलब ये कि निवेशक 1 फरवरी तक इस आईपीओ पर दांव लगा सकते हैं। ग्रे मार्केट की बात करें तो यह आईपीओ 25 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है।

कितने रुपये पर लिस्टिंग

वहीं, इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 170-180 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। ग्रे मार्केट प्रीमियम और इश्यू प्राइस को जोड़कर देखें तो शेयरों की लिस्टिंग 200 रुपये से ज्यादा पर होने की संभावना है।

आईपीओ की डिटेल

इस आईपीओ के लिए कुल इश्यू साइज 97.20 करोड़ रुपये है, जिसमें 72 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 25.20 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल हैं। आईपीओ के एक लॉट में 800 शेयर हैं। ऐसे में निवेशकों को कम से कम 1,44,000 रुपये निवेश करने होंगे। बता दें कि 5 फरवरी को शेयरों के आवंटन की उम्मीद है। वहीं, यह मंगलवार, 6 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकता है।

NSIT
Nsmch

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हरमन बावेजा की कंपनी का आईपीओ आने वाला है। इस कंपनी का नाम बावेजा स्टूडियोज है। यह एसएमई आईपीओ 29 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक के लिए खुलेगा। 

दिलवाले और दिलजले जैसी फिल्में बना चुका है बावेजा स्टूडियो

यह कंपनी 23 साल पुरानी है। साल 2001 में स्थापित बावेजा स्टूडियोज लिमिटेड एक प्रोडक्शन कंपनी है जो चार साहिबजादे, लव स्टोरी 2050, कयामत, स्पीड, मैं ऐसा ही हूं, दिलजले, दिलवाले, तीसरी आंख जैसी हिंदी और पंजाबी फिल्में बना चुकी है। इनमें से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। कंपनी ने भौकाल वेबसीरीज का भी प्रोडक्शन किया है। 

खुद हरमन बावेजा हैं सीईओ

इस कंपनी के प्रमोटर्स में हरजसपाल सिंह बावेजा, परमजीत हरजसपाल, हरमन बावेजा और रोवेना बावेजा हैं। हरमन बावेजा कंपनी के सीईओ भी हैं। हरमन ने कई फिल्मों में काम किया है। इसमें लव स्टोरी 2050, व्हाट्स योर राशि जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं।