LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

जमुई में ट्रक पर लोड 25 लाख की अंग्रेजी शराब उत्पाद विभाग की टीम ने किया बरामद, ड्राइवर और खलासी को मौके से किया गिरफ्तार

जमुई में ट्रक पर लोड 25 लाख की अंग्रेजी शराब उत्पाद विभाग की

JAMUI : उत्पाद विभाग के सचिव और समाहर्त्ता के निर्देश पर विभिन्न चेकपोस्टों पर की जा रही जांच के दौरान विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने डुमरी चेकपोस्ट से एक ट्रक को 247 कार्टून यानि 2205 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ जब्त किया है। 

वहीँ टीम ने चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान नवादा जिले के काशीचक गांव निवासी राजन कुमार झा और नालंदा जिले के प्रह्लाद नगर निवासी नीतीश यादव के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैल गया है। 

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर शराब के विरुद्ध गठित टीम द्वारा डुमरी चेकपोस्ट पर एक ट्रक की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक पर रखे बोरा में मुर्गी के चारा को हटाया गया तो नीचे में रखा 247 पेटी यानि 2205 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और चालक व उपचालक को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब का बाजार मूल्य 25 लाख रुपया बताया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि शराब झारखंड से लखीसराय के आगे मुंगेर रोड में ले जाई जा रही थी। फिलहाल गिरफ्तार चालक और उपचालक से पूछताछ की जा रही है। शराब तस्कर का भी पता लगाया जा रहा है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट