LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

केके पाठक के आदेश से नहीं डरे नियोजित शिक्षक, पटना में टीचर्स का जमावड़ा , केके पाठक होश में आओ के नारे के साथ गूंज उठा बिहार

केके पाठक के आदेश से नहीं डरे नियोजित शिक्षक, पटना में टीचर्

पटना: बिहार में लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है. नियोजित शिक्षक  बिना सक्षमता परीक्षा में बैठे ही राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे. अपनी मांग को लेकर बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले आज पटना में प्रस्तावित विराट शिक्षक सत्याग्रह आंदोलन का आह्वान किया गया है .

बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले आज पटना में प्रस्तावित विराट शिक्षक सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होने के लिए हजारों शिक्षक राज्य के अन्य जिलों से पटना पहुंचने लगे हैं, जबकि हजारों शिक्षक रात ही पटना पहुंच चुके हैं. 

मंगलवार सुबह सात बजे से ही गर्दनीबाग के धरना स्थल पर शिक्षकों का हुजूम उमड़ रहा है. खबर के मुताबिक मंगलवार यानी आज सुबह पटना पहुंचने वाले शिक्षकों को जांच के नाम पर पटना बाइपास पर रोका जा रहा है.  प्रदर्शन के लिए आ रहे नियोजित शिक्षकों का आरोप है कि हमारे आंदोलन को  कुचलने की तैयारी चल रही है. हमें पटना बाइपास में ही रोक लिया गया है.नियोजित शिक्षकों का कहना है कि  हमारा आंदोलन नहीं रुकेगा, शिक्षा विभाग हमारे आंदोलन को रोकने के लिए कोई भी हथकंडा अपना ले , आंदोलन रुकने वाला नहीं है. 

बता दें बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले पटना में प्रस्तावित विराट शिक्षक सत्याग्रह आंदोलन की खबर मिलते हीं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा गया था कि प्रदर्शन करने वाले नियोजित शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए. विरोध प्रदर्शन करने वाले और सोशल मीडिया पर लिखने वाले शिक्षक स्पष्टीकरण दें. हालांकि केके पाठक के आदेश का शिक्षकों पर असर होता नहीं दिख रहा है.  नियोजित शिक्षक केके पाठक और जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश को नहीं सुन रहे है.  उनका प्रदर्शन जारी रहा. 

NSIT
Nsmch

आदेश के बावजूद नियोजित शिक्षकों ने इससे पहले नारेबाजी भी की और मशाल जुलूस भी निकाला. बिहार के विभिन्न जिलों में नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा के विरोध में 10 फरवरी को मशाल जुलूस निकाला था.  शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने मशाल जुलूस में शामिल शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था. शिक्षा विभाग की ओर से बिहार के सभी डीएम को निर्देश दिया गया था और, कहा गया कि सक्षमता परीक्षा के खिलाफ जिला स्तर पर नियोजित शिक्षक विरोध-प्रदर्शन और मशाल जूलूस निकालकर आंदोलन कर रहे हैं।.यह काम शिक्षकों के आचरण के खिलाफ है.वहीं 13 फरवरी को सभी नियोजित शिक्षकों को किसी तरह का अवकाश नहीं देने का निर्देश दिया गया है.

हालाकि इस मामले में केके पाठक के आदेश का असर नियोजित शिक्षकों पर पड़ता नहीं दिख रहा है. पटना के गर्दनी बाग में हजारों नियोजित शिक्षक धरना दे रहे हैं और उनका प्रदर्शन करने का भी कार्यक्रम है.