LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

गिरफ्त में आए एल्विश यादव, पुलिस से बचने के लिए राजस्थान के इस शहर में बनाया था ठिकाना

गिरफ्त में आए एल्विश यादव, पुलिस से बचने के लिए राजस्थान के

DESK : रेव पार्टियों में सांपों और उनके जहर की तस्करी के मामले में बुरी तरह फंस चुके यू-ट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एल्विश की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस तीन राज्यों दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र में तलाश कर रही थी, लेकिन उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी कोटा पुलिस को मिली है। कोटा के एसपी सिटी ने एल्विश की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

बता दें कि एल्विश यादव के खिलाफ शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज हुआ था। उन पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। एल्विश यादव पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सापों की तस्करी की है। वह इनके जहर का इस्तेमाल करते हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। सांसद और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग की थी।

एल्विश यादव के अलावा गिरफ्तार किए उसके पांच साथियों एल्विश यादव के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा-120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में जो धाराएं लगाई गईं हैं वो गैर जमानती हैं। इस मामले को लेकर एल्विश ने सफाई में कहा था कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में जो धाराएं लगाई गईं हैं वो गैर जमानती हैं। इस मामले को लेकर एल्विश ने सफाई में कहा था कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं।

सोशल मीडिया का बड़ा चेहरा हैं एल्विश, करोड़ों में है फॉलोवर

एल्विश यादव की गिनती सोशल मीडिया के बड़े चेहरों में की जाती है। खास तौर पर बिग बॉस जीतने के बाद उनके फॉलोवर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। एल्विश यादव सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, उनके 14.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 15.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 2016 में यूट्यूब वीडियो बनानी शुरू की थी।
जिस पर उसने जब फेमस बॉलीवुड स्टार्स को रोस्ट करना शुरू किया तो वह वायरल हो गया, इसके बाद उसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ते चले गए। उनका एल्विश यादव व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, जहां उनके लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। 

NSIT
Nsmch