LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

भारत में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने दी बधाई

भारत में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और

 पटना- देशभर में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है. बिहार में भी ईद हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है. पटना के गांधी मैदान में बड़ी संक्या में मुसलमानों ने नमाज अता की. ईद उल फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमजान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है. ईद उल फितर के साथ ही रोजे खत्म हो जाते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है. सुबह की नमाज से इसकी शुरुआत हो जाती है.इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, रमजान के दौरान पाक मन से रोजे रखने वालों और नमाज अदा करने वालों के अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देता है. 

इस्लाम के अनुसार रमजान महीने के अंत में ही पहली बार कुरान आई थी. मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ. माना जाता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी. इस जीत की खुशी में उन्होंने सबका मुंह मीठा करवाया गया था. इसी दिन को मीठी ईदी या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है.ईद-उल-फितर के खास मौके पर राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश , राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामना संदेश दिया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने नागरिकों को दी शुभकामनाएं 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार सभी को शांतिपूर्ण जीवन जीने और समाज की समृद्धि के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करता है.  मुर्मू ने कहा, ‘‘एकता और सद्भाव बढ़ाने वाला यह पर्व हमें क्षमा एवं दान करने की शिक्षा भी देता है. ईद गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने तथा उनके साथ खुशियां बांटने का अवसर है.यह त्योहार हमें शांतिपूर्ण जीवन जीने तथा समाज की खुशहाली और समृद्धि के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है.आइए, ईद के पवित्र त्योहार पर प्रेम, करुणा और परोपकार के मानवीय आदर्शों का प्रसार करें.’’

NSIT
Nsmch

पीएम मोदी ने दी ईद-उल-फितर बधाई

 पीएम मोदी ने प्रार्थना की कि यह त्योहार करुणा, एकजुटता और शांति की भावना फैलाए.


सीएम नीतीश ने ईद की दी शुभकामनाएं

सीएम नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर ईद की शुभकामना दी है.उन्होंने ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए

राहुल गांधी ने दी मुबारकबाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी.