LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सीएम नीतीश के सांसद को क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने जमकर सुनाई खरी खोटी, कहा काम तो दूर पांच साल मिलने तक नहीं आये

सीएम नीतीश के सांसद को क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने जमकर

JEHANABAD : जहानाबाद में पैदल क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान जदयू सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा । इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है । दरअसल जदयू सांसद गया जिले के मोहड़ा प्रखंड में पहुँचे थे । जहाँ लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इसी दौरान जहानाबाद के जेडीयू सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को लोगो के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की शाम सारसु में ग्रामीण रामाश्रय सिंह ने सांसद का विरोध करते हुए कहा की आप यही के वोट से चुनाव जीते थे। इसी पंचायत का वोट मिलने के बाद आपकी 17 सौ वोट से जीत हुई थी। लेकिन चुनाव जीतने के बाद काम तो दूर कभी भी क्षेत्र के लोगों से मिलने तक नहीं आए।

वहीँ मौके पर मौजूद दुसरे ग्रामीणों ने कहा कि आपको अगर अपना वेतन बढ़ाना रहता है तो मेज थपथपा कर बढ़वा लेते हैं। लेकिन लोगों की समस्याओं को लेकर कोई सवाल लोकसभा में नहीं उठाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के लोग पुलिस के आतंक के साए में जीने को मजबूर हैं। गिट्टी खदान से लाकर लोकल गांव में  ट्रैक्टर से गिट्टी बेचने पर पुलिस पकड़ लेती है। लोगो का  घर बनना मुश्किल हो रहा है। कोई भी ड्राइवर और ट्रैक्टर मालिक घर बनाने के लिए गिट्टी पहुंचाने को तैयार नही हैं। 

हालाँकि जदयू सांसद गौर से चुपचाप लोगों की शिकायतों को सुनते रहे। वहीँ ग्रामीण अपनी समस्या सांसद को सुनाते रहे। उन्होंने सांसद को यहाँ तक कहा की अपने 3 पीढ़ी का इंतजाम कर लिए हैं। लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है। अंत में लोगों के आक्रोश को देखते हुए सांसद वहां से चलते बने।

NSIT
Nsmch

जहानाबाद से रितेश की रिपोर्ट