LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

जमुई में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग के दो आरोपी और दो परीक्षार्थी गिरफ्तार, एक मौके से हुआ फरार

जमुई में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग के दो आरो

JAMUI : जिले में आज सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का बड़ा खुलासा जमुई पुलिस ने किया है। जिसके तहत दो आरोपियों को जमुई पुलिस ने आज केकेएम कॉलेज परीक्षा केंद्र के समीप से गिरफ्तार किया है। वही दो परीक्षार्थी को क्रमशः केकेएम कॉलेज और +2 हाईस्कूल से परीक्षा के दौरान कदाचार करते हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया। 

इसमें एक की पहचान शुभराज के रूप में की गई है जो की नवादा जिले का रहनेवाला है। जिसके बाद जमुई पुलिस के कान खड़े हो गए। फिर जमुई पुलिस हरकत में आई और केकेएम कॉलेज के समीप से एक संदिग्ध कार से दो और युवकों को कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वॉकी टॉकी के साथ पकड़ लिया। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार जो की नवादा जिले का रहनेवाला है वही दूसरा आरोपी कपिल कुमार गया जिले का रहना वाला है। बताया यह भी जा रहा है की इसी गैंग में शामिल एक और युवक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में जमुई पुलिस छापेमारी कर रही है। ऐसे में फिर से बिहार में सॉल्वर गैंग की सक्रियता बिहार सरकार को सवालों के घेरे में घेरती है। हालाँकि जमुई में इस घटना को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न करा ली गई।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट