LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

पश्चिमी विभाग के कारण बिहार के लोगों को ठंड से मिलेगी कुछ राहत, कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

पश्चिमी विभाग के कारण बिहार के लोगों को ठंड से मिलेगी कुछ रा

पटना: पटना में मंगलवार को को धूप निकले से दिन में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते होते पारा लुढ़ना शुरु हो गया. मौसम विभाग के अनुसार बिहार  के   कई जिलो  मे  आगामी  15 फरवरी, 2024  तक  मोतिहारी , बेतिया गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, अररिया और किशनगंज जिले में भीषण कुहासा और  शीतलहर  का  प्रकोप  जारी रह सकता है . मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की संभावना व्यक्त है. मौसम विभाग के अनुसार  इसका बिहार के मैदानी इलाके में भी देखने को मिलेगा. विभाग के अनुसार   3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की उम्मीद है और 31 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 31 और 1 फरवरी  दौरान बिहार में घने से बहुत घना कोहरा रहेगा. इस दौरान कड़ाके की ठंड भी जारी रहेगी. इसके बाद धीरे-धीरे ठंड से राहत मिल सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ पहला 31 जनवरी से और दूसरा 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन बाद राज्य में ठंड का असर कम होगा. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग के  31 जनवरी तक कई जिलों में कोल्ड डे से लेकर अति शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है. पटना  के लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण  31 जनवरी तक घने कोहरे के साथ शीतलहर की आशंका है. 31 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने आने वाले 31  जनवरी तक राज्य के कई जिलों में कोहरा और शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया है.  शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय ,बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा और लखीसराय सहित अन्य जिलें शामिल हैं. पटना, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फॉरबिसगंज, मोतिहारी में कोल्ड डे जैसे हालात है. सूबे के लगभग सभी जिलों में शीतलहर का जन जीवन पर खासा असर पड़ा है. सीवान, शेखपुरा, गोपालगंज में  भी  कड़ाके की ठंड पड़ रही है.गया में तापमान का पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है.

NSIT
Nsmch

पटना, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर, खगड़िया, बांका, लखीसराय, जमुई, नवादा सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.  मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है.पश्चिमी विक्षोभ के बारंबार आने की संभावना के कारण पिछले साल के मुकाबले कोल्ड डे अधिक रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम के समय मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. वहीं चिकित्यकों ने बुजुर्ग के साथ बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. इस मौसम में ब्लड प्रेशर और शूगर के मरीजों को विशेष सावधान रहने को कहा है. शीतलहर में लोगों को अनावश्यक घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है.