LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

बिहार में भभक रही गर्मी से लोगों का जीना हुआ दुश्वार, लू से जनजीवन मुहाल, मौसम विभाग के अनुसार अभी रहना होगा बेहाल

बिहार में भभक रही गर्मी से लोगों का जीना हुआ दुश्वार, लू से

पटना- बिहार में गर्मी की तपिश से हाहाकार मचा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक सूबे में हीट वेव  की गंभीर स्थिति रहने वाली है. गर्मी के वजह से बिहार के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है क्योंकि आज सोमवार को मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई है. मौसम विभाग का मानना है कि 29 मई से 30 मई तक दक्षिणी भागों में अधिकांश स्थानों पर लू चलने और उत्तरी भागों में एक या दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है. साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा तापमान सहरसा, सुपौल, गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया का रहा. इन जिलों में  लू की संभावना व्यक्त की गई है. बिहार के कमोबोस सभी  जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है.  पश्चिमी हवा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. बिहार के वातावरण में नमी की कमी है, ऐसे में सूरज की किरणें सीधे धरती पर आ रही हैं और लोगों को तेज धूप का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विभाग के अनुसार सिवान, पूर्वी चंपारण, बांका, नवादा, शेखपुरा, बक्सर, मधुबनी, भोजपुर ,कैमूर, भागलपुर, सहरसा में लू चलने की संभावना है. इन जिलों के अलावा उत्तर पूर्व बिहार के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में लू को लेकर  येलो अलर्ट जारी है.